फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students did not arrive on the last day of revision, rooms remained empty

Yamuna Nagar News: संशोधन के अंतिम दिन नहीं पहुंचे विद्याथी, खाली रहे कमरे

Sat, 27 Jul 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Students did not arrive on the last day of revision, rooms remained empty
जगाधरी। आईटीआई में प्रवेश के चौथे चरण की प्रक्रिया जारी रही है। आवेदन में संशोधन के अंतिम दिन दाखिला समिति के सदस्य तो पहुंचे, लेकिन विद्यार्थी नहीं आए। ऐसे में दाखिला समिति के सदस्य पूरा दिन खाली बैठे रहे। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कोई विद्यार्थी नहीं आया। इसके बाद अब 30 जुलाई को चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार चौथे चरण में सबसे ज्यादा सीटें आवंटित होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन चरणों के बाद आईटीआई की करीब 550 से ज्यादा सीटें खाली हैं। ऐसे में चौथी कट ऑफ लिस्ट भी हाई जाने की संभावना है। ऐसा पहली बार हुआ कि आईटीआई कि तीनों मेरिट लिस्ट 100 प्रतिशत रही हैं। ऐसे में चौथी मेरिट लिस्ट 95 प्रतिशत से ज्यादा होने की संभावना है। यदि यह कट ऑफ लिस्ट भी हाई होगी तो इस चरण में भी विद्यार्थियों की ट्रेड कट जाएगी। पहले तीन चरण की कट ऑफ लिस्ट ऊंची होने के कारण विद्यार्थियों की ट्रेड कट गई थी। पसंद की ट्रेड में सीट न मिलने के कारण विद्यार्थी दाखिला लेने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। जिस कारण हर लिस्ट में अलॉट कुल में से आधी सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए। वहीं अब चौथी मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को जारी होगी। चौथे चरण के लिए 30 जुलाई से पांच अगस्त तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जबकि विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए एक दिन अतिरिक्त मिलेगा। विद्यार्थी छह अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं शनिवार व रविवार को संस्थान की छुट्टी रहेगी। चूंकि अभी दाखिला समिति सदस्यों के पास इससे संबंधी कोई कार्य नहीं है। बता दें कि निदेशालय ने दाखिले के लिए शनिवार व रविवार को संस्थान खोलने के आदेश दिए थे। दाखिला संबंधी कोई काम न होने के कारण इस सप्ताहांत आईटीआई बंद रहेगी।
विज्ञापन


---------

आईटीआई को मिले नए प्राचार्य

आईटीआई को नए प्राचार्य मिल गए हैं। अभी तक आईटीआई अंबाला के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान के पास यमुनानगर आईटीआई का अतिरिक्त कार्यभार था। जिसके बाद दीपेश महेंद्रू को उपप्राचार्य के पद पर यमुनानगर आईटीआई भेजा गया था। वहीं अब विभाग ने दीपेश महेंद्रू को प्राचार्य बना दिया है। शुक्रवार को उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान दीपेश महेंद्रू ने बताया कि चौथे चरण की प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी है। मंगलवार को चौथी लिस्ट में सीट अलॉट की जाएगी। जिस पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आवेदन में भरा मोबाइल नंबर अपने साथ लेकर आएं, चूंकि ओटीपी उसी नंबर पर प्राप्त होगा। बिना ओटीपी के प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed