फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students created a buzz with cultural programs

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाई धूम

Tue, 19 Nov 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Students created a buzz with cultural programs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय स्कूल में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धूम मचा दी।
मुकंद लाल शिक्षण संस्थाओं के अध्यक्ष अशोक कुमार मुख्यातिथि रहे। उपाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार, विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों व प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्राचार्य सीमा कटारिया ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक व पाठ्येतर क्रियाओं की उपलब्धियों तथा विकास संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शिव वंदना एवं श्लोकोच्चार से किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने अंग्रेजी गाने पर प्रस्तुति दी। वहीं, एलकेजी के बच्चों ने आओ मिलकर शीर्षक पर आधारित नृत्य प्रस्तुति परस्पर सहयोग की भावना व्यक्त की। इसके अलावा सम्राट चंद्रगुप्त की वीर गाथा पर आधारित चाणक्य एवं चंद्रगुप्त के विभिन्न कथानक से चौथी के बच्चों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवीं के विद्यार्थियों ने भारत की अखंडता और संपदा पर आधारित जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया पर प्रस्तुति दी। छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने सूफी गीत व संगीत से सभी को विभोर कर दिया। वहीं, क्रांतिकारियों की संघर्ष गाथा पर आधारित आजादी शीर्षक से कोरियोग्राफी व तीसरी के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।
छठी के विद्यार्थियों ने नृत्य से देश भक्ति की भावना को प्रबल किया। आठवीं से दसवीं के विद्यार्थियों ने नारी सुरक्षा के अस्तित्व पर आधारित बेखौफ विषय से नृत्य प्रस्तुति कर बेटियों की शिक्षा व रक्षा के प्रति जन चेतना का भाव का प्रदर्शन किया। पहली से दसवीं के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य रक्षा के योग का महत्व प्रस्तुति से बताया।

विद्यार्थियों ने अनेकता में एकता भाव युक्त छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुति किया। विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। वहीं पंजाबी लोकनृत्य भांगड़ा प्रस्तुत कर विद्यार्थियों ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया। विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार ने विद्यालय की पत्रिका स्वराज का विमोचन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और शिक्षा के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed