फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students celebrated Basant and flew kites a lot

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने मनाया वसंत, खूब उड़ाईं पतंगें

Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students celebrated Basant and flew kites a lot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले के तमाम स्कूल व शिक्षण संस्थान शनिवार को वसंती रंग में दिखाई दिए। तमाम शिक्षण संस्थानों में वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान छोटे बच्चे रंग-बिरंगी पोशाक में स्कूल पहुंचे। बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूलों में पतंग बनाकर उड़ाई। वहीं, विद्यार्थियों ने काव्य पाठ व भाषण से वसंत पंचमी का महत्व बताया।
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा करवाई गई। जिसका शुभारंभ प्राचार्य ने किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम में आठवीं की कशिश ने मंच संचालन किया गया। अध्यापिका अंतरा ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी का महत्व बताया।
विज्ञापन

छात्र अंकुश व ऋतु ने भाषण व कविता पाठ से वसंत का सांस्कृतिक महत्व बताया। संगीत अध्यापिका मीना शर्मा के नेतृत्व में छठी व सातवीं के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती वंदना की। इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र अभिषेक को नवंबर में चार्टेड अकाउंटेंट परीक्षा उतीर्ण करने के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य सुमित जिंदल ने वसंत पंचमी मनाने का धार्मिक कारण बताया। कार्यक्रम अध्यापिका निशा की देखरेख में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों ने बनाई पतंग

जगाधरी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने वसंत पंचमी उत्सव मनाया। विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर मां सरस्वती की वंदना की। इस दौरान छात्रा गीतिका, आराधना, शुभता, पाखी, सरीन व दीपिका ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। छात्रा अनामिका ने व्याख्यान दिया। नर्सरी से पांचवीं के बच्चों ने रंग-बिरंगी पतंगें बनाकर उत्सव मनाया। प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। संवाद



हवन में डालीं आहुतियां

यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता के लिए हवन करवाया गया। हवन का शुभारंभ गणेश पूजन से किया गया। इसके बाद मां सरस्वती व नवग्रह पूजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला ने कहा कि हर वर्ष परीक्षाओं से पूर्व हवन करवाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों में आस्था व आत्म बल की स्थापना करना है तथा ज्ञान व लक्ष्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठा जागृत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के भाव से संयोजित करना है। प्राचार्या सीमा कटारिया ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, एकाग्रता गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed