फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students captivated with presentations, Yamunanagar

विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बांधा समा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students captivated with presentations, Yamunanagar
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। गणपति कान्वेंट स्कूल में ग्रैंड पेरेंटस-डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियोें ने रंगारंग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
मुख्यातिथि स्कूल के चेयरमैन नरेंद्र बिंद्रा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि घर में बुजुर्ग छायादार पेड़ की तरह होते हैं, जो अपने अनुभवों से हमें सही राह दिखाते हैं। बड़ों का अनुभव व आशीर्वाद सफलता के लिए बहुत ही आवश्यक है। दादा दादी के साथ बिताया समय सबसे यादगार होता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। दादा-दादी हमें अपने व्यक्तिगत अनुभव से हमें दुनिया की परख देते हैं, जो कि हमें कभी भी मोबाइल व इंटरनेट नहीं दे सकता। हम सभी को दादा दादी, नाना नानी सहित बुजुर्गों के साथ आदरपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। वे हमेशा हमारे लिए मदद के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सीमा कटारिया ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित उनके दादा-दादी, नाना-नानी भी शामिल हुए। बुजुर्गों ने अपने बच्चों के साथ विभिन्न कार्यक्रम पर प्रस्तुति दी। केजी कक्षा के बच्चों ने ओ माई फ्रैंड गणेशा पर प्रस्तुति दी। वहीं छवि, तरनप्रीत की टीम ने कव्वाली प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। रमन, रियांशी ने दादा दादी के जीवन पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। कक्षा तीन के बच्चों ने मुझे माफ करना ओम साईं राम पर मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने फैशन शो, गिद्दा व भांगड़ा प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। नरेंद्र बिंद्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed