फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students and elderly people raised awareness about cleanliness

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों और बुजुर्गों ने जगाई स्वच्छता की अलख

Sat, 06 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Students and elderly people raised awareness about cleanliness
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर नगर निगम की तरफ से वार्ड 16 स्थित वीर सावरकर स्वर्ण जयंती पार्क में शुक्रवार को प्लॉग रन स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में राजकीय माध्यमिक विद्यालय वार्ड नाै के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं के अलावा वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लेकर स्वच्छता के प्रति जन जागरूक किया।
अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पार्क में प्लॉग रन करते हुए प्लास्टिक, रैपर, बोतलें एवं अन्य कचरे को उठाकर स्वच्छ पार्क स्वस्थ समुदाय का संदेश दिया। बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के कचरे को अलग-अलग बैग में एकत्र कर कचरा पृथक्करण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसी तरह जगाधरी की श्रीनगर कॉलोनी स्थित श्री नगर कॉलोनी पार्क में स्थानीय निवासियों ने प्लॉग रन कार्यक्रम के तहत पार्क की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की आदतों को विकसित करना, सार्वजनिक स्थलों को कचरा-मुक्त रखना तथा नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉग रन के माध्यम से उपस्थित लोगों को भी इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि वे पार्क में स्वच्छता बनाए रखें और कचरा सदैव निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। कार्यक्रम में आईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार, संदीप शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश, मुक्ता कौशिक सहित अन्य शिक्षकों और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed