{"_id":"66e4e1ba36b9e40f4d0ef59c","slug":"student-muskaan-stood-first-in-dance-competition-and-priyanshi-stood-first-in-singing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125303-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नृत्य प्रतियोगिता में छात्रा मुस्कान व गायन में प्रियांशी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नृत्य प्रतियोगिता में छात्रा मुस्कान व गायन में प्रियांशी रहीं प्रथम
Sat, 14 Sep 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल कॉलेज देवधर में शुक्रवार को टैलेंट शो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष संजीव सेठी मुख्य अतिथि रहे जबकि क्लब सदस्य गगनदीप भाटिया विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक पद्मश्री डॉ. ओमप्रकाश गांधी, मुख्य सचिव प्रमोद कुमार और प्राचार्या डॉ. ममता शर्मा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। टैलेंट शो में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कॉलेज की सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष प्रो. पिंकेश ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के सांस्कृतिक विभाग के तत्वावधान में हर वर्ष कॉलेज की छात्राओं की प्रतिभा को परखने, निखारने और सम्मानित करने के लिए यह प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
नृत्य प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान ने प्रथम, उर्वशी ने द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियांशी प्रथम, बीए तृतीय वर्ष से आरती द्वितीय और बीए अंतिम वर्ष से शगुन तृतीय स्थान पर रहीं। कविता वाचन में बीए प्रथम वर्ष से शिखा प्रथम, अनुष्का द्वितीय और मनीषा बीकॉम प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुनाक्षी ने प्रथम, प्रीती ने द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष से मुमताज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल प्रथम, बीकॉम द्वितीय वर्ष से मुस्कान द्वितीय और बीकॉम अंतिम वर्ष से अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लुबना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वादन प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा काजल ने प्रथम अंतिम ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटिका अभिनय में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा उज्ज्वल ने प्रथम, कुलविंद्र ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि संजीव सेठी ने पिछले वर्ष की विजेता छात्राओं को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से आए नकद पुरस्कार प्रदान किए। संजीव सेठी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में स्थित इस संस्थान में आकर वे अभिभूत हैं। छात्राओं ने जिस प्रकार से विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रर्दशन किया है उससे ये पंक्ति चरितार्थ होती है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इस मंच पर हुए प्रतिभा प्रर्दशन से इस महाविद्यालय की छात्राओं की योग्यता के साथ ही इस संस्थान की संस्कृति और वातावरण का भी परिचय मिलता है। संजीव सेठी ने रोटरी क्लब की ओर से गुर्जर कन्या गुरुकुल कॉलेज के पुस्तकालय के लिए पुस्तकें देने की भी घोषणा की। गुर्जर कन्या शिक्षण संस्थान के संस्थापक पद्मश्री डॉ. ओमप्रकाश गांधीजी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा शिवानी और प्रियम्वदा ने किया। संयोजन डॉ. कविता रावल ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य पूनम ढंडे, प्रो. मोनिका, प्रो. दीपा, प्रो. नेहा, प्रो. नीलम और वंदना उपस्थित रहे।