फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student molsted by tutor

ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़

Tue, 14 Jul 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


ओपन बोर्ड से 12वीं कक्षा की तैयारी कर रही शहर की एक छात्रा ने ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर पर छेड़छाड़ करने तथा शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, छेड़छाड़ तथा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा है।

शहर पुलिस को दी शिकायत में 12वीं कक्षा की छात्रा ने कहा कि सोमवार को वह बाजार से अपने घर जा रही थी। जब वह झंडा चौक पर पहुंची, तो उसे ट्यूशन पढ़ाने वाला गौमती मौहल्ला निवासी विकास बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गया। जिसके बाद विकास ने अपनी बाइक को उसके आगे अड़ा दिया और जबदस्ती उसे बाइक पर बैठने के लिए कहने लगा। जब उसने उसे मना किया, तो वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक वह ओपन बोर्ड से 12वीं की तैयारी कर रही है और गौमती मौहल्ला निवासी विकास के पास ट्यूशन पढ़ने जाती है। विकास ने उसे ओपन बोर्ड से 12वीं कराने का भरोसा दिलाया और उसके सर्टिफिकेट भी ले लिए। साथ ही कुछ फार्मों तथा साफ (सफेद) कागज पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। आरोप है कि विकास ने उपरोक्त हस्ताक्षर के आधार पर उसकी शादी के फर्जी कागजात तैयार कराए। जांच अधिकारी चंद्रपाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed