फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student came to give chemistry paper with slip, caught

Yamuna Nagar News: पर्ची लेकर केमिस्ट्री का पेपर देने पहुंचा छात्र, पकड़ा गया

Tue, 05 Mar 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Student came to give chemistry paper with slip, caught
जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की ओर से सोमवार को 54 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षा हुई। इस दौरान 12वीं के अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय का पेपर हुआ। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। लेकिन बाक्करवाला स्कूल के केंद्र में नकल का एक केस पकड़ा गया है। इस दौरान केमिस्ट्री का पेपर का देने पहुंचे छात्र के पास पर्ची मिली। जिसके बाद बोर्ड की ओर से छात्र पर केस बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। कोई नकल का मामला सामने नहीं आया। केंद्र में प्रवेश के लिए बोर्ड की ओर से 12 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था लेकिन विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों के बाहर पहुंच गए। इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति 98.4 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह झलक रहा था। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र सरल था और उन्हें अच्छे अंक प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्हें प्रश्नों को हल करने में परेशानी नहीं हुई। केंद्र के बाहर विद्यार्थी प्रश्न पत्र लेकर चर्चा करते नजर आए। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि बाक्करवाला में नकल का केस सामने आया है। इस दौरान केमिस्ट्री के विद्यार्थी के पास पर्ची मिली थी। बाकी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------

आसान था प्रश्न पत्र

तानिया शर्मा ने बताया कि उसका अकाउंटेंसी का पेपर था। प्रश्न पत्र सरल और छोटा था। जिसके उत्तर लिखने में परेशानी नहीं हुई। बाहर से कोई प्रश्न नहीं पूछा गया, सभी प्रश्न कोर्स बुक से ही तैयार किए गए थे। अकाउंटेंसी की परीक्षा को लेकर थोड़ा सा भय था, लेकिन प्रश्न देखते ही भय दूर हो गया। परीक्षा अच्छी होने से वे बेहद खुश हैं और अन्य परीक्षा भी बेहतर होगी।

पेपर को लेकर डर था
साहिल ने बताया कि उसका पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर था। पेपर को लेकर उसने अच्छी तैयारी की थी परंतु थोड़ा कठिन विषय होने के कारण इसे लेकर भय था। बाद में आसान प्रश्न पत्र देखकर भय दूर हो गया। एक नहीं बल्कि सभी सेट के प्रश्न पत्र आसान थे। जिसके उत्तर लिखने में दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा अच्छी होने से वे उत्साहित हैं, जिससे अन्य पेपर भी अच्छे होंगे।


-------


आसान लेकिन लंबा था प्रश्न पत्र

आदित्य ने बताया कि उसका केमिस्ट्री का पेपर था। कठिन विषय होने के कारण सभी विद्यार्थियों में इसे लेकर डर था। सभी ने अच्छी तैयारी की थी। केंद्र में प्रवेश से पहले पेपर को लेकर तनाव था परंतु प्रश्न पत्र देखने के बाद सभी खुश हो गए। सभी सेट के प्रश्न पत्र आसान थे। परंतु पेपर लंबा था, जिसके उत्तर लिखने में समय लगा। परीक्षा अच्छी होने से वे काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed