फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stuck in the traffic jam, a pregnant woman kept groaning for an hour due to labor pain

Yamuna Nagar News: जाम में फंसकर प्रसव पीड़ा से एक घंटे कराहती रही गर्भवती

Tue, 13 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Stuck in the traffic jam, a pregnant woman kept groaning for an hour due to labor pain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। लेदी चौक पर अतिक्रमण के कारण तीन घंटे सड़क जाम लगा रहा। जाम के कारण प्रतापनगर, कोट डारपुर, बिलासपुर व छछरौली चारों सड़कें ब्लॉक हो गई। इस दौरान जाम में कार फंसने से एक गर्भवती करीब एक घंटे तक प्रसव पीड़ा से कराहती रही। बाद में किसी तरह कार को जाम से निकालकर अस्पताल भेज गया।
जाम में फंसे कार सवार साजिद ने बताया कि उसके साथ एक गर्भवती महिला है, जिसे प्रसव पीड़ा हो रही है, लेकिन जाम के कारण महिला प्रसव पीड़ा के चलते करहाती रही। करीब एक घंटे तक जाम में फंसे होने के बाद किसी तरह से कार चालक पीछे वाहन को मोड़ कर दूसरे रास्ते से अस्पताल भेजा गया। लेदी चौक पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। दुकानदारों ने निर्धारित सीमा से अधिक सामान को दुकानों के आगे रखा हुआ है, ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस कई बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई कर चुकी है, किंतु ढाक के तीन पात वाली स्थिति फिर से बन गई। वहीं रही कसर को सड़क किनारे फलों की रेहड़ियां लगाकर उनके संचालक पूरी कर रहे। अतिक्रमण के कारण मुख्य सड़क संकरी होती जा रही। राहगीर जाकिर, सद्दाम व वाजिद ने बताया कि रोजाना सुबह और शाम के समय लेदी चौक पर घंटों जाम लगा रहता है। जाम स्कूली बसें, एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।
विज्ञापन

सड़क से 20 फीट दूर तक कब्जा

लेदी चौक पर छछरौली जाते समय कोने में बैठे एक फल सब्जी विक्रेता ने सड़क पर 20 फीट जगह पर अवैध कब्जा कर रहा है। इसे चौक पूरी तरह से तंग हो चुका है। ग्रामीणों की मांग है कि चौक के आसपास से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि आम आदमी को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। थाना प्रभारी छछरौली जगदीश का कहना है कि लेदी चौक पर लगे जाम की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जाम को खुलवाया गया है। अतिक्रमण को भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेदी चौक पर पहले भी अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। उसके बावजूद भी यह लोग अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे। अब पुलिस की मदद लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। - इकबाल सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी।

लेदी चौक से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। पुलिस को मौके पर भेज कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण की वजह से जनता को परेशानी बिलकुल भी नहीं होने दी जाएगी। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। -रोहित, एसडीएम छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed