फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strike of depot operators ends, ration distribution will start from today

Yamuna Nagar News: डिपो संचालकों की हड़ताल खत्म, आज से होगा राशन वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Strike of depot operators ends, ration distribution will start from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राशन डिपो संचालकों ने प्रदेशभर में 22 दिनों से चल रही हड़ताल सोमवार को खत्म कर दी। डिपो संचालकों के हड़ताल खत्म करने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार से डिपो पर लोगों को राशन मिलने लगेगा। हालांकि कुछ डिपो संचालकों ने सोमवार को ही लोगों को राशन वितरण शुरू कर दिया। पहले डिपो की हड़ताल 15 जनवरी तक थी, जिसे बाद में 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। 21 जनवरी से डिपो संचालकों ने डीसी कार्यालय पर धरना देने की योजना बनाई थी परंतु एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया। हालांकि मांगों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखने की बात पदाधिकारियों ने कही है।
ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा के जिला प्रधान सुशील मित्तल व उप प्रधान गजेंद्र राणा ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बहुत खुशी का दिन है। इस दिन कोई भूखा नहीं रहना चाहिए, इसलिए वह अपनी हड़ताल को खत्म कर रहे हैं। यमुनानगर समेत पूरे हरियाणा में हड़ताल खत्म कर दी गई है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने इस संबंध में सभी डिपो संचालकों को संदेश जारी कर दिया है। अब लोग मंगलवार से अपने डिपो से राशन ले सकेंगे। जिले में 603 राशन डिपो संचालक हैं, जो हड़ताल पर थे। डिपो संचालक को 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त करना, 300 कार्ड पर एक डिपो करना, राशन बांटने के लिए टू-जी मशीन को 5जी करना कुछ प्रमुख मांगें डिपो संचालकों की थी।
विज्ञापन

इस बार लोगों को मिलेगा आधा गेहूं, आधा बाजरा
प्रदेश में कुल 4455037 राशन कार्ड धारक हैं जिनमें 17866188 सदस्य हैं। वहीं यमुनानगर कुल 228744 राशन कार्ड हैं। जिनके 918519 लोग राशन पर निर्भर हैं। सरकार की तरफ से एएवाई राशन कार्ड पर लोगों को 35 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। जबकि बीपीएल कार्ड पर प्रति सदस्य को पांच किलोग्राम गेहूं के अलावा एक किलोग्राम चीनी व दो लीटर सरसों का तेल दिया जाता है। पिछले कुछ माह से सरकार डिपो पर दी जाने वाली गेहूं में कटौती कर रही है। जिससे हजारों लोग राशन से वंचित हो रहे हैं। इस बार सरकार ने नया फरमान जारी कर दिया है। जनवरी माह से लोगों को आधा गेहूं व आधा बाजरा ही दिया जाएगा। यदि गेहूं खत्म हो जाता है तो उन्हें सारा बाजरा ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में राशन कार्ड

जिला राशन कार्ड
अंबाला 186277
भिवानी 220191
चरखी दादरी 87069
फरीदाबाद 321116
फतेहाबाद 186437
गुरुग्राम 180951
हिसार 325539
झज्जर 146366
जींद 228120
कैथल 194866
करनाल 264970
कुरुक्षेत्र 172883
महेंद्रगढ़ 159238
मेवात 236405
पलवल 208281
पंचकूला 76076
पानीपत 224384
रेवाड़ी 147760
रोहतक 168729
सिरसा 255847
साेनीपत 234788
यमुनानगर 228744
कुल 4455037
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed