फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strict action will be taken if you drive under the influence of alcohol

Yamuna Nagar News: नशे में वाहन चलाया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if you drive under the influence of alcohol
अ​भियान के दौरान कार चालक से बातचीत करती पुलिस। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं एसपी कमलदीप गोयल ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सड़कों, बाजारों, चौक-चौराहों और हाईवे पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच की जा रही है। निर्धारित सीमा से अधिक शराब के सेवन की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देर रात तक खुले रहने वाले होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों को संदिग्ध वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव केवल नियम तोड़ना नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन को खतरे में डालना है। त्योहारों और सप्ताहांत पर अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed