फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strict action will be taken against hoarding of petrol and gas: DC

पेट्रोल व गैस की जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

Thu, 12 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against hoarding of petrol and gas: DC
जगाधरी। किसी भी व्यक्ति द्वारा या व्यावसायिक स्थल पर अवैध रूप से एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी के भंडारण और जमाखोरी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की आपूर्ति व उपयोग को लेकर पूरी तरह सतर्क है। यह बात डीसी प्रीति ने कही। इसे लेकर डीसी ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जमाखोरी व कालाबाजारी पर सख्ती से निपटा जाएगा।डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पेट्रोल व गैस संबंधी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी घबराहट में आकर अनावश्यक भंडारण करने की जरूरत नहीं है। जिले में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed