फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strict action will be taken against burning of crop residues

Yamuna Nagar News: फसलों के अवशेष जलाने पर सख्ती, होगी सख्त कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against burning of crop residues
शाहाबाद। नंबरदारों की बैठक को संबोधित करते एसडीएम पुलकित मल्होत्रा।
शाहाबाद। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने अपने कार्यालय में ब्लॉक के नंबरदारों की बैठक ली। बैठक में नंबरदारों की ड्यूटी लगाई गई कि यदि किसी भी गांव में फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना उन्हें मिलती है तो वह तुरंत इसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को दें। एसडीएम ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी आग लगाने वाले किसान के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि पराली को जलाने से रोकने के लिए पटवारी, ग्राम सचिव व कृषि विभाग के अधिकारियों का पूरा सहयोग करें और यदि कहीं पर भी किसान फसल अवशेषों में आग लगाता पाया जाता है तो उसकी सूचना तुरंत उप मंडल प्रशासन को दें। बैठक में नोडल अधिकारी राजेश वर्मा ने नंबरदारों को हर गांव में किसानों को अवशेष न जलाकर भूमि में मिलाने के फायदों से अवगत करवाने को कहा। उन्होंने बताया कि किसान फसल अवशेष प्रबंधन करके जहां पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं, वहीं प्रति एकड़ एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का आर्थिक लाभ भी उठा सकते है। इस मौके पर कृषि खंड अधिकारी ओम प्रकाश, कानूनगो जसवीर सिंह व सभी पटवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed