फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strict action against drug smugglers, 316 arrested

Yamuna Nagar News: नशा तस्करों पर सख्ती, 316 की हुई गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Strict action against drug smugglers, 316 arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस साल नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस का डंडा खूब चला। लगभग हर दूसरे दिन पुलिस थाने में नशीले पदार्थ से संबंधित केस दर्ज हुआ। इस साल में पुलिस ने 22 दिसंबर तक कुल 174 केस दर्ज किए। इतना ही नही नशीले पदार्थ की तस्करी वाले 316 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की इतनी सख्ती के बाद भी जिले में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस नशा तस्करी के नए-नए रास्ते खोज रहे हैं। यहां तक की पुलिस नशा तस्करों को दबोचने के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ले रही है।
हर साल पुलिस सैकड़ों लोगों को पकड़ती है, इसके बावजूद नशा तस्कर नशीले पदार्थ बेचने से बाज नहीं आ रहे। युवा वर्ग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहा है। गांव की गलियों तक में स्मैक, अफीम, चरस, हेरोइन, गांजा से लेकर नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस नशा बेचने वालों को पकड़ती तो है, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने के कारण आरोपी कुछ समय बाद ही छूट कर वापस आ जाते हैं। इसके बाद वह दोगुणे जोश के साथ नशीले पदार्थ बेचने लगते हैं। यदि सख्त और जल्द सजा मिले तभी नशे का कारोबार पूरी तरह से खत्म हो सकता है। गत वर्ष पुलिस ने नशे का शिकार हो चुके युवाओं के लिए शिविर लगवाए थे। इन शिविरों में युवाओं को नशा छोड़ने में मदद की गई। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए। शिवरों में रह कर कई युवाओं ने न केवल नशा छोड़ा बल्कि उन्होंने काम धंधा भी शुरू किया। जिससे उनके परिवारों को काफी फायदा भी हुआ। पुलिस द्वारा साल दर्ज किए गए केस, गिरफ्तारियां और उनसे बरामद नशीले पदार्थ इस बात का सबूत हैं कि नशे का जाल कितना फैला हुआ है। 114209 नशीली गोलियां, कैप्सूल, इंजेक्शन व सिरप ही पकड़े गए। जबकि अफीम, चरस, गांजा, हेरोइन, स्मैक, चुरा पोस्त की बरामदगी इससे कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन


नशा तस्करों पर रहम नहीं करेंगे: गंगा राम पूनिया
एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि युवा देश का भविष्य है। नशे की चपेट में आकर युवाओं को आने से बचना होगा। इसके लिए पुलिस भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करों पर किसी तरह का रहम नहीं होगा। इसके लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह नशा बेचने वालों की पक्की सूचना लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वहीं आमजन भी नशा बेचने वालों के खिलाफ सूचना दे सकते हैं। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यमुनानगर पुलिस द्वारा इस साल नशे के धंधे पर की गई कार्रवाई

केस दर्ज 174
गिरफ्तारी 316
अफीम 2.150 किलोग्राम
चुरा पोस्त 36.436 किलोग्राम
चरस 111 ग्राम 14 मिलीग्राम
गांजा 24 किलोग्राम
स्मैक 1.471 किलोग्राम
हेरोइन 2.549 किलोग्राम
इंजेक्शन 600
टेबलेट 75750
कैप्सूल 37559
सिरप 300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed