{"_id":"6939e90418b2e18e2d00b9e4","slug":"streets-and-drains-to-be-constructed-at-a-cost-of-rs-3710-lakh-in-shiv-nagar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-148049-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिव नगर में 37.10 लाख की लागत से बनेगी गली व नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिव नगर में 37.10 लाख की लागत से बनेगी गली व नालियां
Thu, 11 Dec 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 17 के शिव नगर में 37.10 लाख की लागत से गली व नालियों का नव निर्माण किया जाएगा। बुधवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने इस विकास कार्य का शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शिव नगर में पक्की गली व नालियां बनने से जहां आमजन की राह आसान होगी, वहीं, पानी निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। मेयर व विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्याें में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। इसलिए सभी विकास कार्याें में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर हम प्रयासरत है। सभी 22 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे है। हर नियमित कॉलोनी में गलियों, नालियों, सीवरेज लाइन बिछाने, स्टॉर्म वाटर लाइन डालने व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, साफ-सफाई और पार्कों के सुंदरीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझावों को भी योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में अभी करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जाने है। जिनके टेंडर जारी किए गए है। हम शहर में चल रहे विकास कार्यों को और अधिक विकसित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बड़ा रहे है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकता है। मौके पर निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, पार्षद दीक्षित धीमान, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, उमा शर्मा मौजूद रहें। संवाद