फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Street vendors will shift to vending zones, corporation has started the process

Yamuna Nagar News: वेंडिंग जोन में शिफ्ट होंगे पथ विक्रेता, निगम ने की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will shift to vending zones, corporation has started the process
यमुनानगर। शहर की सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों से अब जाम लगने की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। नगर निगम द्वारा बनाए गए तीन स्ट्रीट वेंडिंग जोन में इन रेहड़ियों का शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

तीनों स्ट्रीट वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को बूथ अलॉट कर दिए गए है। इन स्ट्रीट वेंडर्स का सेक्टर 17 के पास गणेश मार्केट के पास बने वेंडिंग जोन, प्रकाश चौक व मॉडल टाउन में जब्बी वाला गुरुद्वारा के नजदीक बने स्ट्रीट वेंडिंग जोन में बूथ अलॉट किए गए है।
विज्ञापन

अब निगम द्वारा इन्हें शिफ्ट करने की पूरी तैयारी है। शुक्रवार को निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर निगम सफाई निरीक्षक अमित कांबोज व टीएफआई गोपाल बक्शी की टीमों ने इन पथ विक्रेताओं को स्वयं वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने के निर्देश दिए। यदि स्ट्रीट वेंडर्स स्वयं जोन में शिफ्ट नहीं होंगे तो निगम सख्ती से स्ट्रीट वेंडर्स को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सेक्टर 17 के नजदीक गणेश मार्केट, जगाधरी के प्रकाश चौक व मॉडल टाउन के जब्बी वाला गुरुद्वारा के नजदीक स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए हुए है। गणेश मार्केट स्थित वेंडिंग जोन में 196, प्रकाश चौक पर 44 व जब्बी वाला गुरुद्वारा के पास बने वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 96 बूथ स्ट्रीट वेंडर्स के लिए तैयार है।
तीनों वेंडिंग जोन में पार्किंग, पानी, लाइट, शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं की गई है। बूथ के ऊपर बारिश व धूप से बचने के लिए शेड बनाए हुए है। जिनके नीचे खड़े होकर स्ट्रीट वेंडर्स अपना सामान बेच सकेंगे। पेयजल के लिए वेंडिंग स्थल पर नलों की व्यवस्था है।
वेंडिंग जोन में कचरा डालने के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था होगी। 22 जनवरी तक प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत जिन स्ट्रीट वेंडर्स अर्थात रेहड़ी फड़ी वालों के पास स्ट्रीट वेंडिंग सर्टीफिकेट व लाइसेंस है। उन्हें वेंडिंग जोन के नियमों के अनुसार बूथ अलॉट किए गए थे। अब इन्हें शिफ्ट करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।


जाम की समस्या होगी दूर
जगाधरी के प्रकाश चौक, बस स्टैंड, पुराना रेलवे रोड, सिविल लाइन, मुख्य बाजार, खेड़ा बाजार, बूड़िया चौक, मॉडल टाउन, वर्कशॉप रोड, संतपुरा रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड समेत शहर के विभिन्न मार्गाें व चौकों पर काफी संख्या में रेहड़ियां व फड़ियां लगती हैं। इससे बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं। योजना के अनुसार 196 रेहड़ियों को गणेश मार्केट स्थित वेंडिंग जोन, 44 को प्रकाश चौक व 96 को मॉडल टाउन के जब्बी वाला गुरुद्वारा के पास बनाए गए स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। रेहड़ियां वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने से शहर की सड़कों व बाजारों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed