फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Street lights on the highway switched off, people worried

Yamuna Nagar News: हाईवे पर लगीं स्ट्रीट लाइटें बंद, लोग परेशान

Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Street lights on the highway switched off, people worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। छप्पर नेशनल हाइवे -344 के चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी हैं। ऐसे में राहगीरों व वाहन चालकों का क्रॉसिंग के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइटें बंद होने से दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
छप्पर के दुकानदार पंकज कुमार, चमन लाल, धर्मचंद, रोहित सैनी ने बताया की हाईवे के दोनों छोर दुकान गिरी पड़ी है जिनका मलबा भी यूं ही पड़ा है। जो रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देता। 15 दिन से लाइटें बंद होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहं छप्पर, सबलपुर के दुकानदार कंवरपाल, लालचंद, विपिन कुमार ने बताया कि कई बार ठेकेदारों के कर्मियों को इन स्ट्रीट लाइटों के बारे में अवगत कराया जा चुका है, तब उन्होंने बताया कि यदि कोई उपकरण जल जाए तो उन्हें समान ही उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में काम चलाने के लिए एक जगह से उतारकर दूसरी जगह पर लगाना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की बात कही है ताकि इस समस्या का जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed