{"_id":"69387dcd5ff83a3426001b7b","slug":"stray-dogs-attacked-a-young-girl-who-required-eight-stitches-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147986-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लावारिस कुत्तों का बच्ची पर हमला, लगे आठ टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लावारिस कुत्तों का बच्ची पर हमला, लगे आठ टांके
Wed, 10 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-17 में घूमते लावारिस कुत्ते। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सड़कों व कॉलोनियों में घूम रहे लावारिस कुत्तों ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। जिले में एक ही दिन में 10 लोगों को कुत्तों ने काटा। नाहरपुर गांव में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची शिवानी पर पांच-छह कुत्तों के झुंड नेहमला कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने उसे आठ टांके लगाए और शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं सरोजिनी कॉलोनी में भी 72 साल की सुशीला और यमुना विहार में एक ही परिवार के दो बच्चों पर कुत्तों ने हमला कर दिया।
नाहरपुर निवासी नानू साहनी ने बताया कि वह सुबह के समय वह अपने घर पर था। उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान पांच-छह कुत्तों का झुंड वहां घूम रहा था। इसी दौरान कुत्तों ने शिवानी पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने व दूसरी बेटी के रोने की आवाज सुनकर वह बाहर दौड़ कर आए।
उन्होंने देखा कि कुत्तों ने शिवानी को लह लुहान कर रखा था। उन्होंने डंडे से कुत्तों को बड़ी मुश्किल से वहां से भगाया। कुत्तों ने शिवानी की जांघ, टांग व पीठ पर दांत मार रखे थे। वह बच्ची को जठलाना अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर में लेकर आए। इस घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है।
विज्ञापन
सरोजिनी कॉलोनी पार्ट-टू में 72 साल की सुशीला को भी कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। नेहा ने बताया कि उसकी मां सुशीला रोजाना गली में घूमने वाले लावारिस कुत्तों के लिए बर्तन में दूध रखती हैं। कुत्ते भी उन्हें देख कर दूर से ही दौड़े आते थे। मंगलवार सुबह वह गली में रखे बर्तन में दूध डालने जा रही थीं।
इसी दौरान गेट पर उनका पांव फिसल गया जिससे वह नीचे गिर गई। उनके हाथ में जो दूध था वह भी बिखर गया। इस पर वहां पहले दो कुत्तों ने उन पर हमला किया। वह खुद को छुड़ाने लगी तो वहां पर दो कुत्ते और आ गए। वह तुरंत उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर गए। नेहा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कुत्तों ने उसके पांच साल के बेटे गर्व को भी काट लिया था।
यमुना विहार कॉलोनी में नौ साल का कृष्णा और सात साल का रूद्र मंगलवार को गली में खेल रहे थे। तभी वहां से जा रहे लावारिस कुत्तों ने दोनों पर हमला कर दिया। इससे वह दोनों भी जख्मी हो गए। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और किसी तरह कुत्तों को भगाया। दोनों बच्चों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इनके अलावा कुत्तों ने रूप नगर कॉलोनी में 24 साल के दीपक, शांति कॉलोनी में 57 साल के मनोज पर भी हमला कर दिया। वहीं कुत्ता काटने पर आए चार लोगों को जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया।
एक ही दिन में ट्रामा सेंटर व जिला नागरिक अस्पताल में लावारिस कुत्ते काटने के कई केस सामने आए हैं। एक बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह से काटा है, जिसे वार्ड में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत स्थिर है। - डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
टेंडर के बाद भी कुत्तों की नसबंदी न टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहरवासियों को उम्मीद जगी थी कि टेंडर होने के बाद लावारिस कुत्तों से कुछ निजात मिल जाएगी एजेंसी को वर्क ऑर्डर होने के बाद भी अभी तक कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अभी तक कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर होम भी तैयार नहीं हो सके हैं। नसबंदी व टीकाकरण के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करके गत माह एजेंसी को वर्क ऑर्डर कर दिया था। नगर निगम एजेंसी को प्रति कुत्ता 1500 रुपये का भुगतान करेगा। कुत्ता पकड़ने के बाद उसे अंबाला रोड पर बनाए डॉग शेल्टर में रखा जाएगा। जहां उसकी नसबंदी व टीकाकरण करने के बाद एक सप्ताह तक उपचार दिया जाएगा। उम्मीद जगी थी कि नगर निगम क्षेत्र में बढ़ रही कुत्तों की संख्या पर रोक लगाई जाएगी। परंतु अभी तक ऐसा होता नहीं दिख रहा। नगर निगम ने कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए 7082410824 नंबर जारी कर रखा है। कुत्ते पकड़वाने के लिए शहरवासी इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
2015 में हुई थी 16170 कुत्तों की नसबंदी
वर्ष 2015 में भी कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण कराया था। तब नगर निगम की ओर से 16170 कुत्तों की नसबंदी करवाई गई थी। इस पर 1.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद नसबंदी नहीं हुई थी। कुत्तों की संख्या में बढ़ोतरी व डॉग बाइट की घटनाओं की लगातार शिकायतें मिलने पर नगर निगम सदन में कुत्तों की नसबंदी करने का प्रस्ताव पास किया था।
नसबंदी व टीकाकरण के बाद जिन डॉग शेल्टर में कुत्तों को रखा जाएगा, उन्हें तैयार किया जा रहा है। कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर नगर निगम काफी गंभीर है। जल्द ही एजेंसी कुत्तों की नसबंदी शुरू कर देगी। - महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।

सेक्टर-17 में घूमते लावारिस कुत्ते। संवाद- फोटो : 1