फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Storm Fells 250 Trees and 85 Poles; 30 Transformers Damaged

Yamuna Nagar News: आंधी से 250 पेड़ व 85 खंभे गिरे, 30 ट्रांसफार्मर खराब

Tue, 05 May 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Storm Fells 250 Trees and 85 Poles; 30 Transformers Damaged
मुसिंबल गांव में गिरा पीपल का पेड़। पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में रविवार की देर रात आंधी के साथ आई बारिश कई स्थानों पर आफत बन गई। आंधी व बारिश जिलेभर में करीब 250 पेड़ और 85 खंभे गिर गए। 30 से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब हो गए। खंभे व तार टूटने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों में रहा। वहीं शहर में कई घंटे बिजली गुल रही।
सोमवार दोपहर तीन बजे तक निगम के पास 1000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकीं थी। जिले में औसतन 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। वहीं 35 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। तेज हवा के कारण तार टूटने से कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सुबह मौसम साफ होने पर कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल की। लोगों को रात अंधेरे में काटनी पड़ी। रविवार देर रात 11 बजे शुरू हुई बारिश तड़के चार बजे तक जारी रही। बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। इसेे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम होने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसिंबल गांव में गिरा 300 साल पुराना पीपल

व्यासपुर। मुसिंबल गांव में रविवार रात आंधी व बारिश से भारी-भरकम पीपल का पेड़ गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार यह पेड़ करीब 300 साल पुराना था और क्षेत्र में साध बाबा वाली पीपली के नाम से प्रसिद्ध था। पेड़ के नीचे एक साध बाबा की समाधि, धूना और चिमटा स्थापित है, जिनकी क्षेत्र में गहरी आस्था है। जरनैल सिंह, हरनेक सिंह व अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि इस स्थान पर मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। श्रद्धालु हर वर्ष यहां 12 से 15 श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ करवाते हैं। भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। संवाद

जिला अस्पताल की चहारदीवारी गिरी

यमुनानगर। बीती रात भारी बारिश से जिला नागरिक अस्पताल की करीब 100 फीट लंबी चहारदीवारी गिरी गई। यह दीवार कुछ महीने पहले ही बनाई गई थी, जिसके गिरने से आसपास के ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोगों को अपने मकानों को नुकसान होने की आशंका सताने लगी है। सुदर्शन गर्ग, संपूर्ण सिंह, मधु मेहता, कृष्ण कुमार और नरेंद्र मेहता ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन बारिश के दौरान दीवार ढह गई। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि मामले की जानकारी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद

मुसिंबल गांव में गिरा पीपल का पेड़। पाठक

मुसिंबल गांव में गिरा पीपल का पेड़। पाठक

मुसिंबल गांव में गिरा पीपल का पेड़। पाठक

मुसिंबल गांव में गिरा पीपल का पेड़। पाठक

मुसिंबल गांव में गिरा पीपल का पेड़। पाठक

मुसिंबल गांव में गिरा पीपल का पेड़। पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed