फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stopped the electricity workers traveling to the minister's residence

Yamuna Nagar News: मंत्री आवास पर कूच करते बिजली कर्मियों को रोका

Sat, 05 Aug 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 05 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Stopped the electricity workers traveling to the minister's residence
जगाधरी। लंबित मांगों के रोष में जिले के बिजली वितरण व प्रसारण निगम सहित थर्मल पावर प्लांट के अनुबंधित कर्मचारी मंत्री कंवरपाल को ज्ञापन देने के लिए शुक्रवार को जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक पर जुटे। यहां से नारेबाजी करते हुए मंत्री निवास की ओर कूच गए गए, पर उन्हें पुलिस ने बीच रास्ते ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
विज्ञापन

सभी कर्मियों के बजाय केवल प्रतिनिधिमंडल को मंत्री से मिलाने की बात कही। इस पर काफी देर चली गहमागहमी के बाद अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) का प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कंवरपाल से मुलाकात की। उन्हें अनुबंधित बिजली कर्मियों की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ऐसे हीे प्रतिनिधिमंडल ने यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


गेट पास की मांग पर मंत्री ने किया एमडी को फोन
जिला मंत्री आशीष धीमान की अगुवाई में मंत्री कंवरपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से प्रदेश सचिव राज ठाकुर, पूर्व सचिव जसविंद्र दूहन, जिला अध्यक्ष अश्वनी कश्यप शामिल रहे। आशीष धीमान ने बताया कि मंत्री समक्ष तीन मांगें रखीं। इनमें गेट पास से वंचित थर्मल के कर्मियों को गेट पास जारी करने की थी। इस पर मंत्री ने थर्मल पावर के एमडी को फोन कर कर्मियों को गेट पास जारी करने के लिए कहा। जिस पर एमडी ने 15 दिन का वक्त मांगा। दूसरी मांग वेतन बढ़ोतरी व तीसरी ईएसआई के दायरे से बाहर कर्मियों के लिए मेडिकल पॉलिसी की मांग थी। इस पर मंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में बात रखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक से विधानसभा सत्र में मांगें उठाने का मिला आश्वासन
आशीष धीमान ने बताया कि मंत्री के बाद यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को भी उनके कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें भी अनुबंधित बिजली कर्मियों की उक्त मांगें रखी। इस पर विधायक ने मानसून सत्र में विधानसभा में यह मांगें उठाने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला अध्यक्ष विजय कांबोज, राजिंद्र, साढौरा सब डिवीजन से राजेश सैनी, आशीष, बिलासपुर सब डिवीजन से रजत चौधरी, विकास गिल, जगाधरी सिटी से राजवीर शर्मा, प्रवीण बावा, जगाधरी सब अर्बन से नीरज, सचिन, यमुनानगर डिवीजन से रमन, प्रिंस, बिंद्रा, संदीप सैनी, इंडस्ट्रियल एरिया सब डिवीजन से सुनील सैनी, वीरेंद्र भारद्वाज, सुभाष राणा, सतनाम सिंह व अन्य सब डिवीजन के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed