फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stopped from going around the factory, then there was a fight

Yamuna Nagar News: फैक्टरी के चक्कर लगाने से रोका तो की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Stopped from going around the factory, then there was a fight
फैक्टरी के बाहर चक्कर लगाने से रोकने पर कुछ लोगों ने मिल्क केक बनाने की फैक्टरी में घुसकर संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


शहर की शर्मा कालोनी कैंप निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव कांहड़ी कलां में मिल्क केक बनाने की फैक्टरी है। एक जुलाई को रात आठ बजे वह, उसके पिता यशपाल, कलांपुर निवासी दर्शन सिंह तथा कर्मचारी सौरभ, सुनील व विपिन फैक्टरी में काम कर रहे थे। इस दौरान फैक्टरी के बाहर दो लड़के बार-बार चक्कर काट रहे थे। जब फैक्टरी के कर्मचारी रामभूल ने उन लड़कों को फैक्टरी के बाहर चक्कर लगाने के बारे पूछा तो आरोपी युवक फैक्टरी में घुस गए और गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद गौरव, अंकुश, इंद्राज, दर्शन व कैलाशो व कुछ अन्य युवक फैक्टरी में घुस गए और ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिससे उसे व फैक्टरी के कर्मचारियों को बहुत चोटें आई। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अन्य कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed