फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stones pelted at bank employee's house, car vandalised

Yamuna Nagar News: बैंक कर्मचारी के घर पर किया पथराव, तोड़ी कार

Fri, 15 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 15 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at bank employee's house, car vandalised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गली में कार खड़ी करने को लेकर कुछ युवकों ने गधौली कॉलोनी निवासी बैंककर्मी विपिन के घर पर पत्थरबाजी की। हमलावरों ने गली में खड़ी कार क्षतिग्रस्त कर दी। शहर पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए सात अन्य पर केस दर्ज किया है।

शिकायत विपिन कुमार ने बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी करता है। उनके घर के सामने कच्ची गली है। निकासी न होने के कारण गली में गंदा पानी जमा होने से कीचड़ रहता है। इसे आने जाने वाले लोगों को परेशानी रहती है। उसने 12 नवंबर की शाम को घर के सामने गली में पाइप लगाकर उस पर सीमेंट डालकर पानी जाने का रास्ता ठीक करवाया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने उस पाइप के पास अपनी कार को खड़ा कर दिया था, ताकि कोई गली में आकर नाली पर डाले गए पाइप के ऊपर से निकलकर कोई पाइप क्षतिग्रस्त न कर सके। रात को गली में गाड़ी खड़ी करके वह अपनी पत्नी इंदू रानी, बेटे नैतिक चावला व प्रियांशु चावला के साथ कमरे में जाकर सो गया था। आधी रात को उन्हें छत पर पथराव होने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो आठ-दस युवक गली में खड़े होकर उनके घर पर ईंट व पत्थरों से हमला कर रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने शीशे तोड़कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसने डायल 112 पर कॉल की।

पुलिस की गाड़ी को आता देख सभी युवक बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस के आने पर उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेंज तीन युवकों की पहचान मधु कॉलोनी निवासी सागर, अमन व मोईन खान के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों युवकों को नामजद करते हुए सात अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed