फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stolen hard disk, cash and goods by breaking the locks of the house

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़कर हार्ड डिस्क, नकदी और सामान चुराया

Thu, 05 Sep 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Stolen hard disk, cash and goods by breaking the locks of the house
यमुनानगर। चोरों ने सेक्टर-18 स्थित पशुओं के डॉक्टर ओम आहूजा के घर का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये, हार्ड डिस्क, स्मार्ट वॉच व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी के समय डॉक्टर बूड़िया स्थित पशु अस्पताल में गए हुए थे। चोरी हुई हार्ड डिस्क में डॉक्टर की कई सालों पुरानी बच्चों के फोटो और महत्वपूर्ण डाटा था। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 निवासी डॉ. ओम आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बूड़िया स्थित पशु अस्पताल में चिकित्सक है। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे वह अपनी ड्यूटी पर चला गया था। शाम करीब आठ बजे जब वह वापस आया तो घर के ताले टूटे हुए मिले। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। बाथरूम, रसोई में लगे लगभग 17 नल गायब थे। अलमारी की जांच की तो लॉकर से तीन हजार रुपये की नकदी, हार्डडिस्क, स्मार्ट वॉच व अन्य सामान गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोर सुबह नौ बजे घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसमेर सिंह गुलिया का कहना है कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


घर में ही सोया था परिवार, चोरों ने चुराया हजारों का सामान

मुंडा माजरा निवासी शिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात 11 बजे वह अपने कमरे में सो गई थी। सुबह जब वह उठी तो उसने कमरे में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर कमरे से मोबाइल, दो गैस सिलिंडर, बाथरूम में लगे नल गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed