फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stolen cash and jewelery by breaking the lock of the house

Yamuna Nagar News: मकान का ताला तोड़कर चुराई नकदी और जेवर

Sat, 23 Nov 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Nov 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Stolen cash and jewelery by breaking the lock of the house
जगाधरी। चोरों का आतंक कम होने का नहीं ले रहा है। जगाधरी क्षेत्र में एक परिवार शादी में गया था। रात को जब वह घर पर लौटे तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर मकान से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

वारदात थाना जगाधरी शहर के बूड़िया गेट चौकी क्षेत्र में हुई। क्षेत्र निवासी सलमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार ग्रीन विहार कालोनी में रहता है। वीरवार को वह परिवार के साथ यूपी के बेहट में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गया था। वीरवार रात को करीब 10 बजे वह वापस आए तो देखा क मकान का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी का ताला तोड़ कर करीब ढाई लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख रुपये की नगदी और बच्चों के कपड़े चोरी कर ले गए। उन्होंने इसकी शिकायत बूडिया गेट पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed