{"_id":"63504ed966dec256ad6b7165","slug":"stole-goods-worth-thousands-by-breaking-the-locks-of-the-house-under-construction-yamuna-nagar-news-knl1250185175","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान के ताले तोड़ हजारों का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान के ताले तोड़ हजारों का सामान चुराया
विज्ञापन
जगाधरी। जय सिटी में निर्माणाधीन मकान में घुसकर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जयसिटी निवासी निशांत वर्मा ने बताया कि वह अपने मामा प्रमोद वर्मा की सुनार की दुकान में ही उनके साथ बैठता है। वह जय सिटी जगाधरी में ही नया मकान बनवा रहा है। जिसका निर्माण जारी है। पिछले एक महीने से उसके निर्माणाधीन मकान का काम बंद था। 13 अक्तूबर को वह निर्माणाधीन मकान में देखरेख के लिए गया था। दोपहर के समय जब वह निर्माणाधीन मकान पर गया तो उसने देखा कि उसके मकान के मेन गेट का ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर वहां से गैस चूल्हा, एक सिलिंडर, दो बंडल सरिये, एक टुल्लू पंप, ग्रैंडर मशीन, जाली बंडल, लगभग 15 सीमेंट के बैग, आठ पीस सेनेटरी पाइप, लोहे की ग्रिल व हजारों रुपये का अन्य सामान गायब था।
नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, 14 भेड़ें चुराई
यमुनानगर। गधौली निवासी मंदीप ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 22 भेड़ व 14 भेड़ के बच्चे हैं। रोज की तरह चराने के बाद उसने अपनी भेड़ों को घर के पीछे बने बाड़े में बंद किया था। इसके बाद वह घर चला गया था। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह बाड़े में गया तो वहां पर एक भी भेड़ नहीं थी। जब वह उनकी तलाश में निकला तो तेजली स्टेडियम के पास उसे केवल 13 भेड़े व 9 बच्चे ही मिले। नौ भेड़ व पांच उनके बच्चे अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। अभी हाल ही में गांव मानकपुर निवासी बलबीर सिंह की भी 120 भेड़े अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था।