फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   State's first vending zone is being prepared in Jagadhri, more than 400 street vendors will be able to do work

जगाधरी में तैयार हो रहा प्रदेश का पहला वेंडिंग जोन, 400 से अधिक रेहड़ी वाले कर सकेंगे कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
State's first vending zone is being prepared in Jagadhri, more than 400 street vendors will be able to do work
स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निरीक्षण करते निगम महापौर मदन चौहान व अन्य - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक पुराना नेशनल हाईवे 73 के साथ सेक्टर 17 के पीछे गणेश नगर में नगर निगम की ओर से करीब 80 लाख की लागत से बनाया जा रहा प्रदेश का पहला आधुनिक स्ट्रीट वेंडिंग जोन जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जोन का फड़ तैयार हो गया है।
विज्ञापन

यह जोन अनेक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां जगाधरी एरिया के 400 से अधिक स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी वाले) काम कर सकेंगे। इससे शहरवासियों को एक ही स्थान पर जरूरत का सामान मिल सकेगा। इसके अलावा सड़कों पर रेहड़ियों के खड़े होने से लगने वाले जाम व शहरवासियों को होनी वाली परेशानियों से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

महापौर ने किया स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निरीक्षण
शुक्रवार को नगर निगम महापौर मदन चौहान ने निगम अधिकारियों के साथ इस स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द वेंडिंग जोन में शौचालय व बिजली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग जोन के पास पार्किंग की भी होगी व्यवस्था
वेंडिंग जोन में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि यह जोन मुख्य सड़क के साथ ही बनाया गया है। पास ही में जगाधरी बस स्टैंड है। इसके अलावा निजी वाहनों पर आने वालों के लिए जोन से पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके एक साथ डेढ़ से दो हजार वाहन खड़े किए जा सकेंगे। बता दें यहां शेड के लिए दोनों तरफ ग्रिल भी लग चुकी है। पेयजल के लिए वेंडिंग स्थल पर नलों की व्यवस्था कर दी गई है। बारिश व धूप से बचने के लिए शेड बनाए जा रहे हैं। जिनके नीचे खड़े होकर स्ट्रीट वेंडर्स अपना सामान बेच सकेंगे। वेंडिंग जोन में कचरा डालने के लिए कूड़ादान की व्यवस्था होगी।
यह किया जाएगा वेंडिंग जोन में शिफ्ट
जगाधरी के प्रकाश चौक, बस स्टैंड, पुराना रेलवे रोड, सिविल लाइन, मुख्य बाजार में काफी संख्या में रेहड़ियां व फड़ियां लगती हैं। इससे बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं। योजना के अनुसार कुछ रेहड़ियों को प्रकाश चौक के पास बनाए जाने वाले स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया। वहीं, कुछ अन्य स्थानों पर लगने वाली रेहड़ियों को यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडिग जोन में शिफ्ट करने के लिए उनका पंजीकरण किया जा रहा है।

वर्जन
गणेश नगर में नगर निगम की ओर से करीब 80 लाख की लागत से प्रदेश का पहला आधुनिक स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। यह जोन अनेक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। एक साथ 400 से अधिक रेहड़ी वाले यहां काम कर सकेंगे। इसके अलावा लोगों को एक ही जगह पर सामान भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
-मदन चौहान, महापौर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed