फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   State level sports Mahakumbh: Medal hopes from 10 players in lawn tennis

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ : लॉन टेनिस में 10 खिलाड़ियों से पदक की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
State level sports Mahakumbh: Medal hopes from 10 players in lawn tennis
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ : लॉन टेनिस में 10 खिलाड़ियों से पदक की आस
विज्ञापन


ट्रायल से चयन के बाद अब सुबह-शाम छह घंटे तक कर रहे खेल अभ्याससंवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ-2024 में लॉन टेनिस खेल स्पर्धा से जिले के 10 खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। इनके नाम राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में खेलने के लिए तय हो चुके हैं। हालांकि प्रतियोगिता किस जिले में कब होगी, यह शेड्यूल अभी नहीं आया है, लेकिन चयनित खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं, जिससे खेल प्रदर्शन बेहतर कर जिले का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल हो सके।
लॉन टेनिस कोच ललित टंडन ने बताया कि राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जाने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए 10 जून को जिला स्तर पर ओपन श्रेणी में ट्रायल कराए गए थे। इसमें लॉन टेनिस के 10 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इनमें पांच लड़के व पांच लड़कियां हैं। ये खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में लॉन टेनिस के टीम इवेंट जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

ललित ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की लॉन टेनिस खेल स्पर्धा के लिए लड़कों में सरबजीत सिंह, अक्षत सोंधी, सुमित कुमार, अभिजीत सिंह, राजीव कुमार का चयन हुआ है। ऐसे ही लड़कियों में जगाधरी की श्रीनगर कॉलोनी निवासी दो बहनों आन्या टंडन और आराध्या टंडन, आजाद नगर गली नंबर-5 निवासी राधिका बंसल, मधु कॉलोनी निवासी डेसा कौर तथा गोबिंदपुरी निवासी एंजल त्यागी का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी तेजली खेल परिसर, जिमखाना क्लब व जगाधरी क्लब के हैं, जो पहले भी जिला, राज्य व राष्ट्र स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के साथ पदक व अन्य इनाम जीत चुके हैं, इसलिए सभी से राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में पदक जीतने की उम्मीद है। इसके लिए वह सुबह शाम चार से छह घंटे खेल अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed