{"_id":"69bef816203e4c4ead071aa1","slug":"state-highway-closed-since-march-9-motorists-left-wandering-on-alternate-routes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153186-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्टेट हाईवे नौ मार्च से बंद, अन्य रास्तों में भटक रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्टेट हाईवे नौ मार्च से बंद, अन्य रास्तों में भटक रहे वाहन चालक
Sun, 22 Mar 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में गटका डाल कर बंद किया गया स्टेट हाईवे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। शिव चौक से लेकर जगाधरी रोड स्थित पुराने पेट्रोल पंप तक सीसी सड़क को उखाड़ कर दोनों ओर से रास्ता नौ मार्च से बंद कर दिया गया है, लेकिन निर्माण कार्य कछुआ गति से चलने के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने के चलते लोगों को गांवों के संपर्क मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे न केवल समय बल्कि ईंधन की भी अतिरिक्त खपत हो रही है। लोगों का कहना है कि जिन हिस्सों में सड़क उखाड़ी गई है, वहां अभी तक गटका डालने का काम भी ठीक से पूरा नहीं हुआ है। इससे धूल, गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना मजबूरी बन गया है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण तो इस सड़क पर कीचड़ हो गया है।
सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके घर और दुकानें शिव चौक से पुराने पेट्रोल पंप के बीच स्थित हैं। इन लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए टूटी और अस्थायी सड़क से ही आवाजाही करनी पड़ रही है। कई जगहों पर हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, मार्ग बंद होने की कोई स्पष्ट सूचना या संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में अनजान वाहन चालक व्यासपुर की अनाज मंडी से होते हुए जगाधरी रोड की ओर निकल जाते हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर चलने के बाद उन्हें पता चलता है कि आगे रास्ता बंद है। सड़क पर गटके का ढेर लगाकर रास्ता रोका गया है, जिसके चलते लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता है। जगाधरी से साढौरा जाने वाले भारी वाहनों को वाया पाबनी भेजा जा रहा है, जबकि जगाधरी से व्यासपुर जाने वाले भारी वाहन छछरौली मार्ग से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
15 दिन में काम पूरा हो जाएगा : एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पुनीत मित्तल का कहना है कि निर्माण कार्य को पूरा होने में अभी करीब 15 दिन और लग सकते हैं। सड़क पर बिछाए जाने वाले सीसी ब्लॉक तैयार कर लिए गए हैं और जल्द ही कार्य में तेजी लाई जाएगी।