फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   State has become number one in crime: Rampal Majra

अपराध में नंबर वन बना प्रदेश : रामपाल माजरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
State has become number one in crime: Rampal Majra
यमुनानगर। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा रविवार को जिला पार्टी कार्यालय यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की देखरेख में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद प्रेसवार्ता में माजरा ने कहा कि आज हरियाणा भ्रष्टाचार में बेरोजगारी में नशे में गुंडागर्दी में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों में कर्ज लेने में सारे देश में नंबर वन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत सप्ताह यमुनानगर में हुई प्रधानमंत्री की रैली स्थल के लिए किसानों से ली गई जमीन के एवज में सरकार द्वारा प्रति एकड़ 61700 का मुआवजा दिया गया जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार ने स्वयं ही मान लिया है की किसान की एक फसल की कीमत कम से कम 62000 रुपये है। सरकार को इसी की तर्ज पर बारिश ओलावृष्टि बाढ़ के कारण आग लगने के कारण किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दे।
विज्ञापन

माजरा ने कहा कि आज से छह महीने पूर्व भाजपा को तीसरी बार प्रदेश की सत्ता सौंपने के पश्चात आज प्रदेश की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के झूठ वायदों एवं प्रलोभनों ने उसे सत्ता तक तो पहुंचा दिया परंतु एक भी वायदा पूरा ना कर सकने के कारण आज प्रदेश की जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, किसानों कर्मचारियों, व्यापारियों से जो भी वादे किए थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया। पिछले 6 माह से सत्ता सुख में डूबे मुख्यमंत्री एवं पूरा मंत्रीमंडल रैलियां एवं समारोह कर अपने महिमा मंडन में ही व्यस्त है। माजरा ने कहा कि प्रदेश के 22 जिलों को तीन जोनों में बांटा गया है जिसमें अंबाला एवं हिसार जोन के अंतर्गत 7 -7 जिले होंगे व गुरुग्राम जोन के अंतर्गत आठ जिलों को रखा गया है। हर जोन में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जिसमें उस जोन के अंतर्गत सभी जिलों के नेता कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed