{"_id":"5828b1434f1c1bf77eb3c7d9","slug":"state-fair-two-women-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" राज्यस्तरीय मेले में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय मेले में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
मेले मे बेसुध होकर गिरी महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यस्तरीय कपालमोचन एवं श्रीआदिबद्री मेले में शनिवार रात पंजाब से आए दो महिला श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी वजह ह्रदय गति रुकना बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी अनुसार पंजाब के जिला फिरोजपुर में गांव गोगावाली की लगभग 50 वर्षीय महिला गुड्डी माझीवाला मंदिर के समीप शनिवार देर रात अपनी बेटी के साथ माथा टेकने आई थी। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंची तो उसके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ, जिस पर उसे तुरंत उपचार के लिए मेला क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया। यहां उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह कपालमोचन क्षेत्र में स्थित मोगा धर्मशाला के समीप जिला लुधियाना के गांव रायकोट निवासी कुलवंत कौर अपने तंबु में सोई थी। रात्रि करीब साढ़े बारह बजे उसके सीने में तेज दर्द हुआ, जिस पर उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले लिए भेज दिया।