फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Standing on the road waiting for bus

Yamuna Nagar News: सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार

Mon, 20 Jan 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Standing on the road waiting for bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के विश्वकर्मा चौक पर लोग सड़क के ऊपर खड़े होकर बसों व ऑटो का इंतजार करने को मजबूर हो गए हैं। इस चौक पर नगर निगम बस क्यू शेल्टर नहीं बनवाया गया है। यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि पता नहीं सड़क से गुजरने वाले वाहन उन्हें कब अपनी चपेट में ले ले और सड़क पर इतजार करने वालों का यह आखिरी सफर हो जाए।
विश्वकर्मा चौक से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, हरिद्वार और दूसरी तरफ रादौर, करनाल, कुरुक्षेत्र, दिल्ली समेत अन्य जगहों के लिए सड़क जाती है। यहां से यमुनानगर बस स्टैंड की दूरी ढाई से तीन किलोमीटर दूर है। इसलिए जिन लोगों को उत्तर प्रदेश या फिर दिल्ली की तरफ जाना होता है वह बस स्टैंड पर जाने के बजाय विश्वकर्मा चौक पर रेस्ट हाउस गेट के आगे खड़े होकर ही बसों व ऑटो का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

चौक पर नगर निगम या फिर रोडवेज की तरफ से बस क्यू शेल्टर नहीं बनाया गया है। इस पर लोग सड़क पर खड़े होकर ही बस का इंतजार करते हैं। सहारनपुर व बस स्टैंड की तरफ से आने वाले जो वाहन रादौर की तरफ जाते हैं वह बड़ी तेजी से निकलते हैं। ऐसे में यह वाहन सड़क पर इंतजार करने वालों को कभी भी अपनी चपेट में ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान व नीलू पंडित का कहना है कि उनके आवास इसी क्षेत्र में हैं। विश्वकर्मा चौक पर लगी ट्रैफिक कंट्रोल लाइट भी कई वर्षों से खराब पड़ी है। चौक से ट्रैफिक बहुत ज्यादा निकलता है। चौक से निकलने वाले वाहन तेजी से जाते हें। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चौक पर बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग उन्होंने कई बार नगर निगम सदन की बैठक में उठाई, परंतु आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed