फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Staging of the Ravana-Angada dialogue in Rampura Colony

Yamuna Nagar News: रामपुरा कॉलोनी में रावण-अंगद संवाद का मंचन

Sun, 18 Oct 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Staging of the Ravana-Angada dialogue in Rampura Colony
रामपुरा कॉलोनी में आयोजित रामलीला में अभिनय करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री हनुमान रामलीला क्लब रामपुरा कॉलोनी की ओर से शुक्रवार रात रामलीला मंच पर हनुमान-विभीषण भेंट, विभीषण शरणागत, रावण-अंगद संवाद और मेघनाथ के युद्ध के लिए प्रस्थान के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली संवादों और अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला में हनुमान और विभीषण की भेंट तथा विभीषण के भगवान श्रीराम की शरण में आने के प्रसंग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रावण और अंगद के बीच संवाद का मंचन हुआ। दोनों पात्रों के संवादों ने दर्शकों में रोमांच पैदा किया। इसके बाद मेघनाथ के युद्ध के लिए प्रस्थान का दृश्य दिखाया गया।
विज्ञापन

लंका में युद्ध की तैयारियों और बढ़ते तनाव को कलाकारों ने मंच पर जीवंत कर दिया। रामलीला में मेघनाथ की भूमिका ऋषभ, रावण की महेंद्र पाल शर्मा, अंगद की दैविक शर्मा और विभीषण की योगेश ने निभाई। राक्षस सेना के पात्रों में योगेश कपूर, योगेश भल्ला और गौरव ने अभिनय किया। रामलीला का आयोजन प्रधान लक्की शर्मा, सरपरस्त रोशन लाल कौशल, डायरेक्टर महेंद्र पाल शर्मा, कौशल राज सोढ़ी व सुरिंद्र शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उपप्रधान स्वीटी शर्मा, कैशियर अमित शर्मा, मेकअप डायरेक्टर धनंजय कौशल व गौरव कौशल, स्टेज सचिव दीपक भोला व गगन भास्कर, सचिव चंद्र चावला और मीडिया प्रभारी लक्ष्य दत्ता सहयोग कर रहे हैं। क्लब का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed