फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Staged a sit-in protest at the Vyaspur Market Committee office

Yamuna Nagar News: व्यासपुर मार्केट कमेटी के कार्यालय पर दिया धरना

Tue, 21 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Staged a sit-in protest at the Vyaspur Market Committee office
व्यासपुर में मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। अनाज मंडी व्यासपुर में मार्केट कमेटी कार्यालय पर किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन घंटे का धरना-प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया गया।

शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित धरने में कई गांवों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान हरभजन सिंह संधू, दलजीत सिंह बाजवा, रामकरण शर्मा, नरेश राणा ने बायोमैट्रिक सत्यापन प्रणाली को तुरंत समाप्त करने की मांग उठाई। इनका कहना था कि यह प्रक्रिया किसानों के लिए जटिल और समय लेने वाली है, जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्होंने सरकार से मांग की कि आग की घटनाओं में गेहूं या अन्य फसलों के नुकसान पर किसानों को उचित और समयबद्ध मुआवजा देने के लिए स्पष्ट और ठोस नीति बनाई जाए। धरने के दौरान किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी कड़ा विरोध किया और इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली खर्च बढ़ने की आशंका है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed