फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stabber recovered from murderers in Mubarik massacre, remand of both brothers ended

मुबारिक हत्याकांड में हत्यारोपियों से छुरा बरामद, दोनों भाईयों का रिमांड खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Stabber recovered from murderers in Mubarik massacre, remand of both brothers ended
यमुनानगर। गांव बीबीपुर में जमीन के विवाद में मुबारिक की हत्या करने के दोनों आरोपी भाइयों से बुड़िया पुलिस पूछताछ कर रही है। रिमांड के दूसरे दिन आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जमीन में उनका जितना हिस्सा था, वह उतना मांग रहे थे, लेकिन मुबारिक बीच में आ रहा था। इसी को लेकर उन्होंने उसकी हत्या की। दोनों आरोपियों को सोमवार को रिमांड खत्म हो गया। मंगलवार यानी आज फिर पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। मामले में हत्यारोपी इस्लाम व जरीफ को बुड़िया पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार किया था। मामले में अभी इस्लाम को चाकू देने वाली उसकी पत्नी साइस्ता पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

यह है मामला: बुधवार रात को जमीन के बंटवारे को लेकर हुई पंचायत से लौटते हुए मुबारिक के पेट में चाकू घोंपकर उसके ही चचेरे भाइयों ने कत्ल कर दिया था। बीबीपुर निवासी आरिफ ने बताया था कि उनकी गांव में ही जमीन है। एक कनाल जमीन के बंटवारे को लेकर उनका चचेरे भाइयों इस्लाम व जरीफ के साथ विवाद चल रहा था। कई दिन से इस जमीन के हिस्से को लेकर आपस में बातचीत चल रही थी। जमीन में चार हिस्से होने थे। समाधान न होने पर बुधवार रात को इसके निपटारे के लिए गांव के ही फारूख अली के कार्यालय पर पंचायत बुलाई गई थी।
विज्ञापन

- बीबीपुर में हुई मुबारिक ही हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भाइयों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को फिर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लज्जा राम, एसएचओ, थाना बुड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed