फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sri Lankan High Commissioner Emphasizes Boosting Buddhist Tourism

Yamuna Nagar News: श्रीलंका की उच्चायुक्त का बौद्ध पर्यटन बढ़ाने पर जोर

Sat, 02 May 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan High Commissioner Emphasizes Boosting Buddhist Tourism
गांव टोपरा कला में पौधरोपण करती श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिणी कोलोन व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। रादौर के टोपरा कलां गांव में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को विशेष आयोजन हुआ। भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिणी कोलोन पांच बौद्ध भिक्षुओं के साथ प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक अशोक एडिक्ट पार्क पहुंचीं। उच्चायुक्त ने टोपरा कलां में प्राचीन इतिहास को दर्शाने वाली शिला-लेख पट्टिका का अनावरण किया।
इसके साथ ही उन्होंने अशोक शिलालेख पार्क परिसर में साल के पौधों का रोपण भी किया। उच्चायुक्त दोपहर करीब ढाई बजे पार्क पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे तक वहां रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अशोक चक्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वैशाख का यह दिन बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्न्हों बताया कि वह लुंबिनी, बोधगया, वाराणसी, कुशीनगर और सारनाथ जैसे प्रमुख बौद्ध स्थलों का पहले ही भ्रमण कर चुकी हैं, लेकिन रादौर आने का यह उनका पहला अवसर है, जिसे लेकर वह उत्साहित थीं। उन्होंने बौद्ध स्थलों के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार और पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
मैत्रेय ट्रस्ट के सिद्धार्थ गौरी ने उन्हें बताया कि बौद्ध परंपरा में साल वृक्ष का विशेष महत्व है। भगवान बुद्ध का जन्म साल वृक्ष के नीचे हुआ था और महापरिनिर्वाण भी साल वृक्षों के बीच ही हुआ था। कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्तूप अवशेषों से प्राप्त प्राचीन ईंटों के अवशेष भेंट किए गए। उच्चायुक्त ने इस ऐतिहासिक स्थल के महत्व को समझते हुए यहां चल रहे संरक्षण और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्थान अत्यंत शांतिपूर्ण है और प्राचीन धरोहरों को पुनर्जीवित करने के प्रयास सराहनीय हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस स्थल का दौरा कर इसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से जानें।
इस पूर्व एसडीएम रादौर नरेंद्र सिंह, सरपंच बलराम सैनी, पूर्व सरपंच मनीष नेहरा और सुरेश पंजेटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ गौरी, रामरतन नेहरा, मुनीष नेहरा, संदीप टोपरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed