फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sports

Yamuna Nagar News: करनाल की राज्य स्तरीय तलवारबाजी के लिए म्हारे जिले के 24 खिलाड़ी तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
sports
यमुनानगर। खेलो हरियाणा यूथ गेम्स (अंडर-18 आयु वर्ग) की करनाल में होने वाली राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में यमुनानगर से 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें 14 खिलाड़ी सरकारी खेल नर्सरी के हैं, जो तेजली खेल परिसर में राज्य स्तर पर अपना पदक पक्का करने के लिए अभ्यास में जुट गए हैं। यह खिलाड़ी सुबह-शाम यहां पसीना बहाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से तलवारबाजी कोच मुनीष सिंह राणा खेल की बारीकियां बता रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर राज्य स्तर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग खेलो हरियाणा का आयोजन कर रहा है। गत दिनों गेम्स का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक 16 से 18 दिसंबर तक राज्य स्तर पर यह गेम्स होने हैं। गेम्स में शामिल तलवारबाजी स्पर्धा के आयोजन के लिए सीएम सिटी करनाल को मेजबानी मिली है। जहां प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से 528 खिलाड़ी तलवारबाजी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इनमें 24 खिलाड़ी यमुनानगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनमें 14 (आठ लड़कियां व छह लड़कें) तेजली खेल परिसर में सरकारी स्तर पर चल रही खेल नर्सरी के हैं।
विज्ञापन

तलवारबाजी खेल के कोच मुनीष सिंह राणा ने बताया कि खेलो हरियाणा यूथ गेम्स में पहली बार तलवारबाजी स्पर्धा को शामिल किया गया है, इसलिए इसे लेकर खिलाड़ियों में जोश अधिक है। यही वजह है कि जिला स्तर पर 24 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर खेलो हरियाणा यूथ गेम्स के लिए हुआ है, जिनमें 14 खिलाड़ी सरकारी खेल नर्सरी के हैं। जो एक से चार वर्षों से उनके पास अभ्यास कर रहे हैं। कई खिलाड़ी पहले ही राज्य और राष्ट्र स्तर पर मुकाम हासिल कर चुके हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास में पसीना बहाते देखकर उन्हें पूरा विश्वास है कि राज्य स्तर पर जिले की झोली में कई पदक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पहले भी राज्य व राष्ट्र स्तर पर चमके सरकारी नर्सरी के ये खिलाड़ी
वैभव शर्मा : न्यू मधु कॉलोनी निवासी यह खिलाड़ी पहले अंडर-12 आयुवर्ग में राज्य स्तरीय तलवारबाजी में ब्रांज, अंडर-12 आयु वर्ग में राष्ट्र स्तर पर तलवारबाजी में गोल्ड मेडल जीत चुका है।

वैष्णवी शर्मा : न्यू मधु कॉलोनी निवासी यह खिलाड़ी नवंबर-2022 की 17 वीं सबजूनियर हरियाणा स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुकी है।
तनीशा : जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी की यह खिलाड़ी नवंबर-2022 की 17वीं सब जूनियर हरियाणा स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत श्रेणी के इप्पी इवेंट में ब्रांज व टीम श्रेणी में भी इप्पी इवेंट में ब्रांज मेडल जीत चुकी है। इसका चयन सबजूनियन नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2022-23 के लिए हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed