फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   sport, CBSE, lawn tennis, game

लॉन टेनिस में लिटिल ऐंजल स्कूल सोनीपत की टीम का दबदबा, अंडर 17 व 19 वर्ग में जीते मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
sport, CBSE, lawn tennis, game
झंडा फहराकर सीबीएसई नेशनल लॉन टेनिस चैंपियनशिप के शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य। - फोटो : Yamuna Nagar
दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार तक चलने वाली पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल लॉन टेनिस चैंपियनशिप का शनिवार को शुभारंभ हो गया। चैंपियनशिप में देश व विदेश की लगभग 85 टीमों भाग ले रही है। ये वो टीमें है जो अपने जोन से प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं और इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। मुख्य अतिथि के रुप में पंकज चुघ, इंजीनियर कम डिवीजन स्पोर्ट्स ज्वाइंट सेक्रेटरी, रेलवे रहे। उन्होंने इटली में हुए इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कोच के रूप में भारत की टीम से यूरोपियन मास्टर गेम्स में खेलते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहले दिन के मैचों में लिटिल ऐंजल स्कूल सोनीपत की टीम का दबदबा रहा। उनकी टीमों ने अंडर 17 व 19 वर्ग में अपने मैचों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में भारत की टीमें नार्थ, ईस्ट, साउथ, वेस्ट जोन, सेंटर जोन, साउथ जोन 1, फॉर ईस्ट जोन, साउथ जॉन 2, नॉर्थ जोन वन व टू है। जबकि विदेशों में मसकट, आबू धाबी, दुबई, कुवैत, शारजहां, कतर आदि विदेशी से टीमें भाग ले रही है। चैंपियनशिप में 275 खिलाड़ियों दमखम दिखा रहे है। इस चैंपियनशिप में 17 एवं 19 आयु वर्ग के लड़के तथा लड़कियों ने भाग लिया। इनके साथ जुम्बा इंस्ट्रक्टर सुरेंद्र कुमार और सीबीएसई द्वारा नियुक्त ओबसर्वर हरदीप गिल एवं अजीत मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन रामनिवास गर्ग, निर्देशक पीएस राणा एवं प्रधानाचार्य बी मुरली ने सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर रजनीश कालिया ने पूरे भारतवर्ष व विदेश से आए हुए खिलाड़ियों व उनके कोच को यह संदेश दिया कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन

पहले दिन इन टीमों के बीच हुए मुकाबले
स्पोर्ट्स विभाग के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 17 आयु अंतर्गत में पुरुष वर्ग का पहला मैच लिटिल एंजल स्कूल सोनीपत व गेयर इनोवेटिव इंटरनेशनल स्कूल बंगलूरू के बीच खेला गया। इसमें लिटिल एंजल स्कूल सोनीपत की टीम ने बाजी मारी। 17 आयु अंतर्गत में महिला वर्ग का पहला मैच एसबीओए स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, चेन्नई एवं एमजीडी गर्ल्स स्कूल जयपुर के बीच खेला गया। इसमें एसबीओए स्कूल एंड जूनियर कॉलेज चेन्नई की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 19 आयु अंतर्गत में पुरुष वर्ग का पहला मैच लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एवं डीपीएस मॉडर्न इंडियन स्कूल दोहा कतर के बीच खेला गया। इसमें नोएडा की टीम ने दोहा कतर की टीम को हराया। अंडर 19 के महिला वर्ग का पहला मैच लिटिल ऐंजल स्कूल सोनीपत एवं शृष्ठि विद्या आश्रम, तमिलनाडु के बीच खेला गया। इसमें लिटिल ऐंजल स्कूल सोनीपत की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed