फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Spiritual awakening is the foundation of a healthy life: Meena Bharti

आत्मिक जागृति ही स्वस्थ जीवन का आधार : मीना भारती

Mon, 05 Oct 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Spiritual awakening is the foundation of a healthy life: Meena Bharti
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान व्यासपुर में सत्संग सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बा में स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। साध्वी मीना भारती ने स्वस्थ जीवन और आत्मिक जागरूकता के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि आत्मिक जागृति ही स्वस्थ और संतुलित जीवन का वास्तविक आधार है।
साध्वी ने कहा कि जब तक मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप के प्रति जागरूक नहीं होता, तब तक वह तन और मन की आवश्यकताओं को सही ढंग से नहीं समझ पाता। बाहरी अनुशासन तभी स्थायी बनता है, जब उसके पीछे आंतरिक सजगता और चेतना जागृत हो। उन्होंने कहा कि तनाव, चिंता, नकारात्मक विचार, असंतुलित जीवनशैली और गलत संगति मनुष्य के तन और मन दोनों को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल बाहरी साधनों से स्वस्थ रहने का प्रयास पर्याप्त नहीं है। मनुष्य को अपने भीतर भी जागरूकता का दीप जलाना होगा। आत्मिक जागृति के लिए सत्संग, ध्यान, सद्विचार, श्रेष्ठ संगति और ब्रह्मज्ञान को जीवन में अपनाना चाहिए। सत्संग जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर ले जाता है, जबकि ध्यान मन को शांत और अंतर्मुखी बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साधकों से योग, प्राणायाम, सात्त्विक आहार और संयमित दिनचर्या अपनाने के साथ सत्संग, ध्यान और ब्रह्मज्ञान को भी जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल स्वस्थ शरीर, यदि आत्मिक जागरूकता से रहित हो, तो वह विषय-वासनाओं की पूर्ति का साधन बनकर रह सकता है। कार्यक्रम के अंत में साध्वियों ने भजनों की प्रस्तुति दी।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान व्यासपुर में सत्संग सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान व्यासपुर में सत्संग सुनते श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed