फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Speed wreaks havoc, four people died in accidents, Yamunanagar

रफ्तार का कहर, हादसों में चार लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Speed wreaks havoc, four people died in accidents, Yamunanagar
सड़क हादसे में थर्मल प्लांट कर्मी की मौत के मामले में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते रोजाना सड़कें खून से लाल हो रही है। किसी के घर का इकलौत चिराग बुझ रहा है तो किसी की खुशियां मातम में बदल रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
पुराना सहारनपुर रोड पर थर्मल पावर प्लांट से छुट्टी कर घर जा रहे युवक अहड़वाला निवासी रणधीर को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, जगाधरी रोड पर कमल अस्पताल के सामने ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उधर, जठलाना व साढौरा में हुए हादसों में भी दो अन्य लोगों की मौत हो गई। संबंधित थानोें पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पहला हादसा
युवक की जान गई, 18 दिन बाद बजनी थी शहनाई
बिलासपुर के अहड़वाला निवासी कर्मबीर ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो और उसका दोस्त उनके गांव का ही रणधीर दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत है। रविवार को वह और रणधीर अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए थर्मल पावर प्लांट में आए थे। रविवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 9.30 बजे जब वे पुराना सहारनपुर रोड पर फतेहपुर नजर पुल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से एक ट्रक आया। आरोपी ट्रक चालक ने पीछे से रणधीर सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रणधीर अपनी बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
उसने कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से रणधीर को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने रणधीर को मृत घोषित किया। मृतक के चाचा राजेश ने बताया कि आने वाली 10 दिसंबर को रणधीर की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। रणधीर की मौत से घर पर खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
दूसरा हादसा
चचेरे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
उधमगढ़ निवासी साहिल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केशर नगर जगाधरी में इलेक्ट्रिशियन का काम सीख रहा है। रविवार शाम को ववह और उसके ताऊ धर्मपाल का लड़का राहुल कुमार उर्फ अंकित खरीदारी करने के लिए उप्पल मॉल जगाधरी में आए थे। सामान खरीदने के बाद देर शाम वे दोनों एक बाइक पर सवार होकर वापस घर उधमगढ़ लौट रहे थे।
बाइक वह चला रहा था और ताऊ का लड़का राहुल पीछे बैठा था। जगाधरी रोड पर जब वे दोनों कमल अस्पताल के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पीछे से टक्कर उनकी बाइक में मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। इससे राहुल के सिर और उसकी दोनों टांगों में गंभीर चोटें लगी। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
तीसरा हादसा
बाइक की टक्कर से व्यक्ति ने तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के गांव ऐर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह गांव असगरपुर कराल घाट में अपने माता पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किराए पर रहता है। देर शाम को उसके पिता हरी सिंह खाना खाकर दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहे थे। जब वह कालाआंब रोड पार करने लगा तो कालाआंब की तरफ से बड़ी तेज गति से एक बाइक आई।
आरोप है कि चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसके पिता को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उसने पिता को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखकर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उपिता हरीसिंह की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। साढौरा थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
चौथा हादसा
हादसे में घायल युवक की मौत
रादौर। गांव जठलाना में छह दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए गांव मारूपुर निवासी देवेंद्र कुमार (25) ने पंचकूला के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
गांव मारूपुर निवासी श्यो कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 नवंबर की शाम को लगभग साढ़े 6 बजे वह अपने गांव मारूपुर से सैर करने के लिए निकला था। पावर हाउस जठलाना के निकट उसके भाई के लड़के देवेंद्र कुमार की बाइक को एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से देवेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर 18 नवंबर को उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बाद में उसे पंचकूला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से रोड सेफ्टी की बैठक आयोजित की जाती है। बैठक में विभिन्न विभागों को सड़कों की खामियां दूर करने के निर्देश दिए जाते है। लोग यातायात नियमों का पालन करें और वाहन निर्धारित गति पर ही चलाएं। - कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed