फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Special buses will run for Haridwar in Shravan

Yamuna Nagar News: श्रावण में हरिद्वार के लिए चलेंगी विशेष बसें

Sun, 21 Jul 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Special buses will run for Haridwar in Shravan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्रावण माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। पूरे माह कांवड़िये व शिवभक्त हरिद्वार गंगा दर्शन व जल लेने जाते हैं। इनके आने-जाने सुविधा के लिए हरिद्वार रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों के समय बढ़ा दिए गए हैं। यमुनानगर बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 19 समय बस मिलेंगी। इस समय के अलावा भी हरिद्वार रूट के काउंटर पर 25-30 यात्री होने पर ऑन डिमांड बसें चलेंगी।
यमुनानगर से हरिद्वार की दूरी करीब 130 किमी है। कम दूरी देख काफी लोग अपने निजी वाहनों से हरिद्वार में गंगा दर्शन व स्नान करने सहित गंगाजल लेने जाते हैं। इसके अलावा लोग ट्रेनों व रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। जिले के प्रमुख यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के लिए हरिद्वार के लिए ट्रेनों की संख्या कम होने से काफी लोग यमुनानगर बस स्टैंड से ही हरियाणा रोडवेज की बस से जाते हैं।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर रख हरियाणा रोडवेज की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार रूट पर बसों के समय बढ़ा दिए गए हैं। यमुनानगर व अन्य डिपो की हरिद्वार के लिए सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कुल 19 समय बसें चलेंगी। यमुनानगर बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 5.00 बजे हैं। इसके बाद 5.30, 6.00, 6.45, 7.40, 8.00, 8.40, 9.00, 9.30, 10.00, 11.00, दोपहर 12.30, 13.00, 13.20, 14.00, 14.30 व शाम 16.00, 16.30 और 17.00 बजे आखिरी बस है। इनमें सुबह 5.00, 6.00 व दोपहर 13.00 बजे की बस यमुनानगर डिपो की हैं। बाकी बसें अन्य डिपो की यमुनानगर से हरिद्वार के लिए चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25-30 यात्री होने पर ऑन डिमांड भी चलेगी बस
यमुनानगर डिपो से रोडवेज जीएम संजय रावल ने बताया कि हरिद्वार के लिए यमुनानगर से बसों के समय तय कर लिए गए हैं। इन समय के अलावा भी अगर किसी समय रूट के काउंटर पर 25-30 यात्री होते हैं तो ऑन डिमांड बस चलाएंगे, जिसके लिए डिपो की कुछ बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। पूरा प्रयास रहेगा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed