फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Source text

पहले चरण में दाखिले हुए नहीं दूसरे की तैयारी कर रहा शिक्षा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Source text
यमुनानगर। शिक्षा विभाग की उदासीनता से 134ए के तहत पहले चरण में अलॉट हुए विद्यार्थियों के दाखिले नहीं हो पाए। इसी बीच दूसरे चरण की तैयारी में विभाग जुट गया है। दूसरे चरण में दूसरी से आठवीं कक्षा के लिए विद्यार्थियों के दाखिले होने हैं। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरे चरण के दाखिले नौ से 18 फरवरी तक होंगे। मौलिक शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी पत्र के अनुसार प्रथम चरण के तहत जिन बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए थे लेकिन उन बच्चों को पोर्टल पर दाखिला खारिज नहीं किया गया है तो उन सीटों पर दूसरे चरण में बच्चों को आवंटित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 134ए के तहत दूसरी से आठवीं कक्षा तक दूसरे चरण के दाखिले के लिए वह छात्र योग्य हैं जिनका प्रथम चरण में स्कूल आवंटन नहीं हुआ तथा जिन छात्रों का दाखिला उन स्कूलों में हुआ जो बंद हो चुके हैं। इसके अलावा जिन स्कूलों में प्रदर्शित की गई रिक्त सीटों में कमियां पाई गई हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार दूसरे चरण में चयन के लिए आवेदन 29 जनरी से दो फरवरी तक होगा। इसके लिए ड्रा सात फरवरी को निकाला जाएगा। नौ फरवरी से 18 फरवरी तक दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अब तक सैकड़ों बच्चे दाखिले से वंचित
134ए के तहत जो पहला चरण था उसमें दाखिला लेने की आखिरी तारीख 15 जनवरी थी लेकिन सभी बच्चों को स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पाया था। 2046 बच्चों में से केवल 1063 को ही दाखिला मिल पाया है। 506 बच्चों के दाखिले नहीं हो पाए हैं लेकिन 477 के दाखिले स्कूलों ने रिजेक्ट कर दिए हैं।

-----------वर्जन
दूसरे चरण के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 134ए के तहत दूसरे चरण में दूसरी से आठवीं कक्षाओं के लिए बच्चों के दाखिले होने हैं। दूसरे चरण में सात फरवरी को ड्रॉ निकलेगा और फिर 9 से 18 फरवरी तक दाखिले होंगे।
-सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed