{"_id":"7497c4fbe3242e5fd7e748ba858978c0","slug":"sons-killed-his-father-in-the-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के झगड़े में बेटों ने बाप को मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के झगड़े में बेटों ने बाप को मार डाला
यमुनानगर
Updated Thu, 09 Jan 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना छप्पर तहत झीवरहेड़ी गांव में दो बेटों ने जमीन के झगड़े को लेकर
विज्ञापन
अपने पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने गांव के चौकीदार की
शिकायत पर मृतक के बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है।
आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार झीवरहेड़ी गांव निवासी रघवीर सिंह के तीन बेटे हैं। बुधवार को तीनों बेटों ने मिलकर रघबीर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। जब आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों वहां से फरार हो गए।
मौके पर आए गांव के चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। रघबीर का शरीर बुरी तरह लहूलुहान था। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम भी आई और टीम के सदस्यों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। छानबीन और पड़ोसियों से बातचीत के दौरान पुलिस को पता चला कि रघबीर के बेटे उससे जमीन को लेकर झगड़ते थे। रघबीर की हत्या भी जमीन को लेकर की गई है।
इसके बाद पुलिस ने मृतक रघबीर के तीन बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया। एसएचओ राजिंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी तीनों बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया गया है। फिलहाल तीनों फरार हैं। उनकी तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई है।