{"_id":"6a95d08d5633d6d2c60aa63a","slug":"sonia-won-a-bronze-medal-in-national-grappling-wrestling-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162134-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में सोनिया ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में सोनिया ने जीता कांस्य पदक
Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती की विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करती शिक्षिका व कोच। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल व्यासपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा सोनिया आरुषि ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित हुई।
इसमें देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सोनिया आरुषि ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्या मोनिका कश्यप ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
उन्होंने छात्रा को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या ने छात्रा की कोच मनीषा सरोहा के मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण की भी सराहना की। विद्यालय परिवार ने सोनिया आरुषि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।