{"_id":"619165249a3ae46c12629159","slug":"son-coming-to-see-sick-mother-dies-in-road-accident-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl89602313","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार मां को देखने आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार मां को देखने आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर सुंदरपुर के नजदीक एक स्क्रीनिंग प्लांट के पास ट्रॉले की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बीमार मां को देखने के लिए पिपलीवाला से अपने गांव सुंदरपुर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी सराफत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके चाचा का लड़का वाजिब (30) गांव पिपली वाला में कर्म सिंह के पास नौकरी करता था और वहीं पर रहता था। सप्ताह में एक बार वह अपने घर आता था। वाजिब की मां जिल्लो की तबीयत 12 नवंबर को खराब हो गई थी। इस पर वाजिब अपनी मां को देखने के लिए पिपलीवाला से घर आ रहा था।
वाजिब रात करीब आठ बजे पैदल पैदल घर की तरफ आ रहा था। बिलासपुर रोड पर सुंदरपुर के पास केडीएस स्क्रीनिंग प्लांट के निकट तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रॉला चलाते हुए पैदल चल रहे वाजिब को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके सिर व अन्य स्थानों पर चोटें आई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरोें ने उसकी हालत गंभीर देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिलासपुर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद वाजिब का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसका सुराग लगाया जा रहा है।