फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Son attacks shopkeeper on suspicion of having relations with mother

Yamuna Nagar News: मां से संबंधों के शक में बेटे ने दुकानदार पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Son attacks shopkeeper on suspicion of having relations with mother
मां से बात करने व आपस में संबंध होने के शक के चलते बेटे ने दुकानदार पर साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में गंडासी के कई वार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गौरी शंकर मंदिर निवासी अरूण कुमार ने बताया कि वह पहले मानकपुर में खराद का काम करता था। उसकी दुकान पर एक महिला काम करती थी। महिला के बेटे को शक था कि वह उसकी मां से मोबाइल पर बातचीत करता है और उनके आपस में संबंध है। इसी शक के चलते करीब चार साल पहले महिला के बेटे आर्यन ने आठ-दस लड़कों के साथ उसकी गली में आकर उसके साथ झगड़ा किया था। तब महिला की बात मानते हुए उसने उसके बेटे की शिकायत थाने में नहीं की थी। तब मामला निपट गया था। कुछ दिन पहले वह भाई की बाइक लेकर कपालमोचन में गया था। वहां से कैल गांव में अपने दोस्त कुशल से मिलने के लिए चला गया। जब वह कैल से रूलहाखेड़ी जाने वाली सड़क पर खड़ा था तभी वहां पर आर्यन अपने दो-तीन साथियों के साथ आया। उनके हाथ में गंडासी थी। जिन्होंने आते ही गंडासी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आर्यन ने गंडासी का वार मेरे सिर पर किया। उसने बचाव करने के लिए अपना हाथ आगे किया तो गंडासी का वार उसके हाथ पर लगा। एक के बाद एक आरोपियों ने गंडासी से कई वार उस पर किए। उसने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। लोगों ने फोन करके डायल 112 की गाड़ी को मौके पर बुला लिया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed