फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Son arrested in case of father's murder

Yamuna Nagar News: पिता की हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार

Sun, 27 Oct 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Son arrested in case of father's murder
यमुनानगर। ताजकपुर गांव में हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी बेटे की तलाश करती रही और हरिद्वार समेत कई स्थानों पर दबिश भी दी। वहीं शुक्रवार को हत्यारोपी खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यमुनानगर सदर थाना क्षेत्र के गांव ताजकपुर में आठ अक्तूबर को शीशपाल की हत्या कर दी गई थी। शीशपाल के मित्र इंद्री निवासी रामचंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के बेटे जगविंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस उसी समय से उसकी तलाश कर रही थी लेकिन, हत्यारोपी का सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस ने हाल ही में आरोपी की रिश्तेदारी और कई अन्य ठिकानों पर दबिश दी थी। इसके बाद पुलिस को पता चला था कि आरोपी हरिद्वार में है। जहां पर पुलिस टीम पहुंची थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल गया था।
विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार को आरोपी जगविंद्र खुद की थाने पहुंच गया। पुलिस ने तुरंत ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसएचओ केवल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता को शराब पीने की लत थी। रामचंद्र भी उनके साथ शराब पीता था। जिसका वह विरोध करता था। इसके साथ ही जगविंद्र अस्थमा से पीड़ित है। जिस कारण वह अपने पिता से घर में बीड़ी पीने से भी इंकार करता था। वारदात के दिन वह सुबह के समय बाइक साफ कर रहा था। उसी समय उसकी पिता के साथ कहासुनी हुई। उसी दौरान हाथ में लिए चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है। शनिवार दोपहर बाद को उसके अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में ले भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed