फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Son accused of taking loan from fake documents

यमुना नगर: बेटे पर फर्जी दस्तावेज से कर्ज लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Son accused of taking loan from fake documents
चल अचल संपत्ति से बेदखल बेटे ने अपनी मां के नाम से बने मकान पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से कर्ज ले लिया। जब बैंक अधिकारी आरोपी के पिता के घर पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। आरोपी के पिता का आरोप है कि उसके बेटे ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके फर्जी दस्तावेज तैयार कर कर्ज लिया है। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी बेटे व बैंक अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जड़ौदा गेट निवासी चमन लाल ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी लछमी देवी के नाम से जड़ौदा गेट पर उनका 90 वर्ग गज में मकान है। उसका लड़का ब्रह्मदेव कुमार उसके कहने सुनने से बाहर है। इस पर उन्होंने उसे अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। आरोप है कि उसके बेटे ब्रह्मदेव कुमार ने आईडीएफसी बैंक बिग बाजार अंबाला के कर्मचारियों के साथ मिलकर उनके मकान पर कर्ज ले लिया।
विज्ञापन

इसका पता उन्हें तब चला जब बैंक के कुछ कर्मचारी उनके घर पर कर्ज की किस्त अदा करने के लिए कहने आए। अब बैंक के कर्मचारी मकान खाली करने के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं, जबकि उनका कर्ज से कोई वास्ता नहीं है। उसके बेटे ने उनकी संपत्ति को हड़प करने की नीयत से कर्ज लिया। इस संबंध में उन्होंने एक शिकायत 11 फरवरी 2020 को एसपी को दी थी, जब पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा जांच की गई तो पता चला कि उसके बेटे ने उनके मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनके मकान पर लोन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने अदालत में याचिका दायर की। अदालत के आदेश पर अब पुलिस ने मामले में उसके बेटे व बैंक के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी रिषीपाल का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed