फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   som river trali highway

सोमनदी के पुल पर ओवरलोड ट्रॉली पलटने से हाईवे पर लगा जाम

Fri, 30 Aug 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
som river trali highway
जगाधरी पावंटा साहिब नेशनल हाईवे पर सोम नदी के पुल के बीचोंबीच एक रेत से भरी ओवरलोड ट्राली पलटने से दोनों साइड जाम लग गया। एक घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे और दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम को देखकर पुलिस विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में पुल के बीच पलटी ट्राली को उठवा कर साइड में किया गया। उसके बाद जाम खुला और वाहन चलने शुरू हुए। दरअसल शुक्रवार सुबह 9:00 बजे छछरौली के पास लगते सोम नदी के पुल के बीच में एक रेत से भरी ओवरलोड ट्राली पलट गई। जिसकी वजह से पुल पूरी तरह से ब्लॉक हो गया।
विज्ञापन

जाम लगना बन गई समस्या
जाम में फंसे राहगीर अकरम, सिद्धू राव, सुनील, दिनेश आदि ने बताया कि नेशनल हाईवे में पुल पर जाम लगना यह रोज का काम हो गया है। सोम नदी के पुल पर अक्सर रेत बजरी के भरे वाहनों से जाम लगा रहता है। उन्होंने बताया कि इस जगह पर सुबह और शाम दोनों समय जाम लगता है। सुबह अपने अपने कार्य, ड्यूटी व बच्चों के स्कूल में जाने का समय होता है और इसी समय नेशनल हाईवे पर पुल या किसी अन्य जगह पर जाम लग जाता है। जिससे सभी दफ्तर फैक्ट्री और स्कूल में समय पर नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

दो घंटे की नो इंट्री की मांग
राहगीरों का कहना है कि खिजराबाद से जगाधरी तक सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक प्रशासन को रेत बजरी के वाहनों की नो एंट्री रखनी चाहिए। यह समय लोगों के अपने कामों और खासकर स्कूली बच्चों का स्कूल जाने का समय होता है। प्रशासन को पब्लिक की सुविधा को देखते हुए सुबह के 2 घंटे नेशनल हाईवे पर रेत बजरी व अन्य ओवरलोड वाहनों का चलना बैन करना चाहिए। ताकि लोगों को इन ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क हादसों का शिकार और परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और ट्रॉली को वहां से हटाया। नो इंट्री बाबत उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
मुकेश, एसएचओ, छछरौली थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed