फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Social worker honored with Golden Satyarth Award

स्वर्णिम सत्यार्थ सम्मान से नवाजे गए समाजसेवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Social worker honored with Golden Satyarth Award
Social worker honored with Golden Satyarth Award - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सत्यार्थ ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय मुख्यालय सत्यार्थ भवन में छठा सत्यार्थ राष्ट्रीय महासम्मेलन व सत्यार्थ राष्ट्रीय अधिवेशन स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय महासम्मेलन में सत्यार्थ ग्रुप के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य मुख्य संयोजक के रूप में शामिल हुए। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन देशबंधु शर्मा ने की।
विज्ञापन

महासम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्र रक्षा, हिंदी प्रचार प्रसार व सुधीर हिंदी सेवा के लिए संयोजित सत्यार्थ वैदिक यज्ञ से हुआ, जिसमें वैदिक पुरोहित डॉ. निर्मल विश्वास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश दतिया से पहुंचे मुख्य अतिथि फिल्मी जगत के अभिनेता, डायरेक्टर, लेखक एवं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सम्मान से सम्मानित डॉ. आलोक सोनी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पैराडाइज इंटरनेशनल प्री स्कूल के विद्यार्थी देवांश कांबोज, रियांश वर्मा, अनिकेत कंबोज, छवि सैनी, इप्शिता, काव्या, दिशु व एंजल स्वागत गीत, नृत्य, कविताएं, भाषण प्रस्तुत करते हुए खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा से डॉ. अशोक कुमार वर्मा कुरुक्षेत्र, फतेहचंद वर्मा छछरौली, तुलेदर वर्मा चरखी दादरी, कप्तान सिंह कुरुक्षेत्र, सतपाल अंबाला, पंजाब राज्य से राकेश वर्मा बेहडा, चंडीगढ़ से बबली वर्मा, उत्तराखंड हरिद्वार से आशीष शर्मा, नैनीताल से अविनाश कंबोज, हरिद्वार से दीपा तोमर, उत्तर प्रदेश से डॉ. दीपक कुमार वर्मा नोएडा, राहुल सोनी कॉलोनी मेरठ, एडवोकेट मुकेश कुमार बेहट, दिल्ली से डॉ. पंकज सैनी, मध्यप्रदेश से संध्या सोनी दतिया, महाराष्ट्र से माया हाडे नागपुर व ओमकारेश्वर गुरव नागपुर को स्वर्णिम सत्यार्थ सम्मान 2021 नेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड से नवाजा गया। वहीं रादौर के प्रेम स्वरूप गुलाटी को आर्य केसरी स्व. सत्यकाम सुकीर्ति आर्य की पुण्य स्मृति में सत्य कीर्ति लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2021 भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुलाना यूनिवर्सिटी मुलाना के सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. विश्वदीप सैनी, दीपक जरगर नागपुर, हरियाणा एंड पंजाब हाई कोर्ट से एडवोकेट यजवेन्द्र सिंह, स्वर्णकार सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैढ़ रत्न भगतराम वर्मा, हरिद्वार उत्तराखंड से पहुंचे विशिष्ट अतिथि युवा कवि एवं रचनाकार सचिन राणा, कुरुक्षेत्र से राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित डॉ. अशोक कुमार वर्मा, मुख्य प्रबंधक सतीश सोनी, डॉ. विश्वदीप सैनी, अमन वर्मा, नीलम शर्मा, संदीप काम्बोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed