फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Social institutions are providing relief to the poor and laborers

सामाजिक संस्थाएं गरीब और मजदूर को पहुंचा रही राहत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Social institutions are providing relief to the poor and laborers
जरूरतमंदों को खाना पहुंचाते समिति सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
गुरु गोरख नाथ चेरिटेबल ट्रस्ट और गोविंद सेवा समिति की ओर से रोजाना 400 जरूरतमंदो को खाना पहुंचाया जा रहा है। अमर पाल जोगी ने बताया कि समस्त गोविंदपुरा वासियों और रेडक्रॉस समिति के सहयोग से गांव गोविंदपुरा, हुडा सेक्टर 18, रटौली रोड, विकास नगर कॉलोनियों के आस पास रहने वाले 400 मजदूरों को प्रतिदिन दोपहर और रात का भोजन बनाकर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण देशभर में करोड़ों मजदूर वर्ग के लोग ऐसे हैं जो अपने घरों में भूखे हैं। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं के द्वारा ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा वे पिछले 26 दिनों से इन मजदूरों को खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जब तक लाकडाउन रहेगा वे ऐसे ही मजदूर वर्ग को खाना पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने बताया इस कार्य में शिव कुमार जोगी, गौरव जोगी, अजय गांधी, संजीव शर्मा, पंडित देवकी नंदन शास्त्री, सन्नी नाथ, हिमांशु जोगी, नितिन जोगी, विनोद जोगी, प्रेमपाल, दीपक जोगी, धर्मेंद्र, राजीव जोगी, नीतू जोगी, सत्यवान जोगी, जतिन, राज कुमार, मोहित की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed